- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मिट्टी के दीये में...
मिट्टी के दीये में लगाएं छाछ का तड़का, जानें देसी स्वाद वाली खास रेसिपी

लाइफ स्टाइल : गर्मियों में ठंडी-ठंडी छाछ मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। छाछ न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे पारंपरिक रूप से पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है। आमतौर पर लोग छाछ में नमक, भुना जीरा, काला नमक और पुदीना मिलाकर पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मिट्टी के दीये में तड़का लगाकर छाछ बनाई है? पुराने समय में दादी-नानी इसी पारंपरिक तरीके से छाछ का स्वाद बढ़ाया करती थीं। मिट्टी के दीये में तैयार तड़के की खुशबू छाछ को एक अलग ही जायका देती है।होम शेफ रीतू मालव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास पारंपरिक छाछ को बनाने का तरीका साझा किया है। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आसानी से रसोई में मिल जाती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। अगर आप रोजाना एक ही तरह की छाछ पीकर बोर हो गए हैं, तो यह देसी रेसिपी जरूर आजमा सकते हैं।





