- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मुश्किल दौर से गुजर...
लाइफ स्टाइल
मुश्किल दौर से गुजर रहीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली, मीडिया से की खास अपील
SHIDDHANT
28 Nov 2025 10:48 PM IST

x
Mumbai मुंबई: पति पीटर हाग के खिलाफ हाल ही में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मीडिया से खास अपील की। सेलिना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए खुद को 'ब्रोकेन हार्ट मदर' बताया और लिखा, “इंपॉर्टेंट अनाउंसमेंट, डियर मीडिया मेंबर्स, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि प्लीज मेरे कानूनी मामलों से जुड़ी किसी भी खबर या कवरेज में मेरे बच्चों की तस्वीरों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। मैं आपकी संवेदनशीलता और समझ के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। ब्रोकेन हार्ट वाली मां।"
सेलिना जेटली ने हाल ही में पति पर घरेलू हिंसा के आरोप में केस दर्ज कराने की जानकारी दी थी। ऐसे में उन्होंने बच्चों की प्राइवेसी की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है ताकि उनकी कानूनी लड़ाई का असर बच्चों पर न पड़े।
एक्ट्रेस ने बताया था कि वह इस वक्त जिंदगी के सबसे बुरे दौर को अकेले झेल रही हैं। उनके माता-पिता, भाई, मेरा एक बच्चा और वह इंसान जिसने हमेशा साथ निभाने का वादा किया था, सब चले गए या पीछे हट गए। सब कुछ छिन गया और भरोसा टूट गया। उन्होंने खुद को फौजी की बेटी बताते हुए कहा था कि वह अपनी लड़ाई साहस के साथ लड़ती रहेंगी।
सेलिना और उनके पति पीटर हाग के चार बच्चे थे। जुड़वां बेटे विंस्टन और विन्शान, जिनका जन्म 2012 में हुआ था फिर 2017 में दो जुड़वां बेटे वीराज और आर्थर हुए। दुर्भाग्य से 2021 में दिल की बीमारी के चलते आर्थर का निधन हो गया था, जिसके बाद सेलिना लंबे समय तक डिप्रेशन में रहीं।
Tagsसेलिना जेटलीपीटर हागघरेलू हिंसाबच्चों की प्राइवेसीसोशल मीडिया अपीलब्रोकेन हार्ट मदरजुड़वां बच्चेआर्थर निधनकानूनी मामलामुंबईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





