- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- एक्टर नील नितिन मुकेश...
लाइफ स्टाइल
एक्टर नील नितिन मुकेश ने धर्मेंद्र के लिए की प्रार्थना, बोले- हमारा उनके साथ करीबी रिश्ता
SHIDDHANT
17 Nov 2025 9:44 PM IST

x
Manoranjan मनोरंजन: बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। तमाम एक्टर और प्रशंसक धर्मेंद्र के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर नील नितिन मुकेश ने सोमवार को भी अभिनेता के स्वस्थ होने की मंगल कामना की। एक्टर नील नितिन मुकेश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि पूरा मुकेश परिवार धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है। हमारा उनके साथ करीबी रिश्ता है। पूरे मुकेश परिवार ने उनके साथ काम किया है। उनका पहला गाना मेरे दादा जी ने गाया, मेरी पहली फिल्म में वे मेरे साथ थे। मेरे पिता ने उनके साथ काम किया है। मैंने अपने दादा को नहीं देखा, मेरी जिंदगी में उनकी कमी को धर्मेंद्र ने पूरी की।
बता दें कि अभिनेता के भर्ती होने के बाद कई सेलेब्स उन्हें अस्पताल देखने के लिए गए थे। वहीं, उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता के स्वस्थ होने की कामना की थी। अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के कारण उनके परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए थे। हालांकि, उस दौरान अभिनेता की हालत कुछ ज्यादा ही गंभीर थी। ऐसे में गलत जानकारी मिलने के कारण फेक न्यूज भी फैली थी, जिस पर हेमा मालिनी, ईशा देओल और सनी देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, अभिनेता की हालत में भी पहले से सुधार है और अब वे अपने घर आ गए हैं।
Tagsधर्मेंद्रबॉलीवुडस्वास्थ्यसुधारनील नितिन मुकेशमुकेश परिवारअमिताभ बच्चनसलमान खानशाहरुख खानहेमा मालिनीसनी देओलईशा देओलहॉस्पिटल डिस्चार्जफेक न्यूजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





