धर्म-अध्यात्म

वास्तु अनुसार कछुआ रखने की सही दिशा और स्थान क्या है

Apurva Srivastav
19 July 2023 2:15 PM GMT
वास्तु अनुसार कछुआ रखने की सही दिशा और स्थान क्या है
x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता हैं इसमें व्यक्ति के जीवन और उससे जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के तरीके के बारे में बताया गया हैं। जिसका पालन करने से लाभ मिलता हैं लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती हैं वास्तुशास्त्र और धार्मिक नजरिएं से कछुएं को बेहद शुभ और सकारात्मकता से भरा माना जाता हैं।
ऐसे में इसकी मूर्ति को अगर घर में सही दिशा और स्थान पर रख दिया जाए तो नकारात्मकता का नाश हो जाता है और सुख समृद्धि सदा बनी रहती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कछुएं को रखने की सही दिशा और स्थान के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
वास्तु अनुसार कछुआ रखने की सही दिशा और स्थान—
वास्तुशास्त्र में कछुए को सही दिशा और जगह पर रखना लाभकारी माना जाता हैं ऐसे में अगर आप अपने घर या आफिस में कछुआ रखने का विचार बना रहे हैं तो ऐसे में आप इसे पानी के कटोरे या छोटे फव्वारे के अंदर रख सकते हैं ऐसा करने से इसके सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि होती हैं और चारों ओर सकारात्मकता का संचार होने लगता हैं।
वास्तु अनुसार अगर घर में धातु का कछुआ रखा जाए तो परिवार के लोगों की आयु में वृद्धि होती हैं धातु के कछुए को आप घर की उत्तर ​या उत्तर पश्चिम दिशा में रख सकते हैं वही लकड़ी का कछुआ पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता हैं इससे सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहती हैं साथ ही सुख समृद्धि भी जीवन में आती हैं। वही क्रिस्टल के कछुए को आप दक्षिण पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में रख सकते हैं इस दिशा में रखना शुभ माना जाता हैं मान्यता है कि यहां पर कछुआ रखने से धन लाभ मिलता हैं।
Next Story