लाइफ स्टाइल

वास्तु के अनुसार जानिए घर में किस जगह पर रखना चाहिए कछुवा

Tara Tandi
19 March 2022 5:03 AM GMT
वास्तु के अनुसार जानिए घर में किस जगह पर रखना चाहिए कछुवा
x
हमारे शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें हम अपना कर अपना भाग्य संवार सकते है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हमारे शास्त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिन्हें हम अपना कर अपना भाग्य संवार सकते है। इन्हीं बातों में से एक आज हम आपको बताने वाले हैं जिससे आप अपने भाग्य को सवार सकते हैं और अपने भाग्य के बंद दरवाजे को खोल सकते हैं। पुराणों के अनुसार कछुए को धार्मिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली माना गया है। वास्तु शास्त्र में कछुए के कई गुण बताए गए है, जिसमे कछुए का चित्र तक शामिल है। आपको बता दे कि कछुआ आपको कई तरह की परेशानियों से बचा सकता है जो आपको जानना बेहद जरूरी है। यदि आप अपने घर में कछुए को रखते है, तो इससे आपको हमेशा शुभ परिणाम ही मिलते हुए दिखाई देंगे।

इसके साथ ही आपको बताते चलें की घर में कछुए की तस्वीर, मूर्ति या फिर प्रतीक आदि रखने से आपके व्यापार, पढ़ाई और कोई तरह की समस्याऐं को भी दूर करती है लेकिन आपको बता दे कि यदि इसे आप सही दिशा में रखते है तो इससे आपको तीन मुख्य रुप से फायदे हैं। यदि आप अपने व्यापार में वृद्धि चाहते है तो कछुए को उत्तर दिशा में रखे। चाहे वो फिर कछुए का चित्र ही क्यों न हो या कछुआ। पुराणों के अनुसार, उत्तर दिशा में कछुआ रखने से धन और व्यापार में वृद्धि होती है।
आपको बता दे कि संसार में जितने भी प्राणी पाए जाते हैं। उन सब में सबसे ज्यादा उम्र कछुए की होती है। कछुए को धन और व्यापार के लिए उत्तर दिशा में रखने का विधान है। कछुए का ऊपरी हिस्सा कठोर होता है, जो स्थाईत्व का प्रतीक माना गया है। इसीलिए यह हमारे जीवन के सभी पक्षों में स्थायित्व प्रदान करता है। इसके साथ ही जब विपरीत परिस्थिति आती है, तो कछुआ अपने आप को समेट लेता है और जब परिस्थिति अनुकूल होने लगती है तब फिर से सक्रिय हो जाता है। इसलिए भवन में कछुए को रखते ही जीवन में सुख दुख के समय यह दुख को कम और सुख और समृद्धि का विस्तार करती हैं।
इसके आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलें की इसे कहाँ और कैसे रखना चाहिए ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिल सके। सबसे पहले बता दें की असली या धातु से बने कछुए को पानी से भरे बाउल में डाल कर उस बाउल को अपने घर के उत्तर दिशा में रखें। फेन्सुई के अनुसार कछुए की प्रतिमा भी घर मे रखने के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी गई है। यदि घर के उत्तर दिशा में आपका बेडरूम है तो भूल से भी पानी से भरे इस कछुए वाले बॉउल को बेडरूम में न रखें। ऐसी स्थिति में सिर्फ धातु का बने कछुआ ही रखें। फेन्सुई के अनुसार बेडरूम में पानी रखना अशुभ माना गया है।
Next Story