- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- राशियों के हिसाब से आज...
लाइफ स्टाइल
राशियों के हिसाब से आज जानेंगे 5 ऐसे बदकिस्मत जातकों के बारे में जो प्यार के मामले में बहुत ही अनलकी होते हैं
Rounak Dey
13 July 2023 11:07 AM GMT

x
लाइफस्टाइल: कहीं ना कहीं हरेक इंसान एक सच्चे प्यार की खोज में रहता है। लेकिन ऐसा जरूरी भी नहीं है कि सभी को मनचाहा प्यार मिल ही जाए। कुछ लोग भाग्यशाली होते हैं जिन्हें अपने मनपसंद का प्यार मिल जाता है वहीं कुछ लोग इस मामले में बदकिस्मत होते हैं। राशियों के हिसाब से बात करें तो कुछ जातक इसमें भाग्यशाली हैं तो कुछ बदकिस्मत। आज जानेंगे 5 ऐसे बदकिस्मत जातकों के बारे में जो प्यार के मामले में बहुत ही अनलकी होते हैं। मकर राशि के जातक वैसे तो बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। लेकिन उनका यही लक्षण कभी-कभी उन्हें रोमांटिक रिश्तों से दूर कर देता है। अपने करियर की सफलता पर इन जातकों का ध्यान उनके साथी की भावनात्मक जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता जिसके कारण उनके प्रेम जीवन में तनाव आ सकता है।कुंभ राशि के जातक सबसे ज्यादा अपने फ्रीडम को महत्व देते हैं। ऐसा करना उनके लव लाइफ पर बुरा असर डालता है। आपका साथी आपके इस आदत से आप से दूर होने लगता है।
मीन राशि के जातक अपने संवेदनशील और दयालु स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनका यह आदर्शवादी स्वभाव उनकी लव लाइफ में निराशा का कारण बन सकती है। ऐसे जातक अक्सर गलत लोगों के चक्कर में पड़ जाते हैं जिससे उनका रिश्ता बहुत जल्द टूट जाता है। कर्क राशि के जातक अपने भावनात्मक कमजोड़ी वाले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनके मूड में अचानक से बदलाव उनकी लव लाइफ पर बुरा असर डालती है। ऐसा होना उन्हें प्यार के मामले में बदकिस्मत बनाता है। वृश्चिक राशि के लोग प्रखर और भावुक स्वभाव के होते हैं। वह अपने साथी के प्रति लॉयल रहते हैं। हालांकि, वृश्चिक राशि के अंदर डॉमिनेट करने का स्वभाव रहता है जिसे कारण उनके रिश्तो में खटास आ जाती है।
Next Story