लाइफ स्टाइल

हेल्थ एक्सपर्ट्स केअनुसार बच्चो के नास्ते में शामिल करें ये चीज़े

Kajal Dubey
27 Feb 2023 5:05 PM GMT
हेल्थ एक्सपर्ट्स केअनुसार  बच्चो के नास्ते  में शामिल करें ये चीज़े
x

फाइल फोटो 

आप भी अपने बच्चे को बदलते मौसम में चाहते हैं सेहतमंद रखना

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर, कमजोर इम्युनिटी की वजह से लोग अधिक बीमार पड़ते हैं। आसान शब्दों में कहें तो जिन लोगों की इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। उनके बीमार होने की संभावना अधिक रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। मौसम बदलने से बच्चे बहुत जल्द बीमार पड़ जाते हैं। इसके लिए डॉक्टर बच्चों को इम्युनिटी बूस्टर चीजें खाने में देने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को बदलते मौसम में सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो उन्हें नाश्ते में ये चीजें जरूर दें। आइए जानते हैं-

अंडा भुर्जी दें

बच्चे अंडे खाना पसंद करते हैं। इसके लिए बच्चे को आप नाश्ते में अंडा भुर्जी दे सकते हैं। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, अंडे में आवश्यक पोषक तत्व विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड्स, आयरन पाए जाते हैं, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने में सहायक होते हैं। साथ ही प्रोटीन शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

इडली दें

आप अपने बच्चे को नाश्ते में इडली दे सकते हैं। यह बेहद ही हल्का भोजन है। साथ ही बनाने में भी बहुत आसान है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। वहीं, इडली के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। इडली में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6, सी और मिनरल होता है। ये आवश्यक पोषक सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

मूंगफली पोहा दें

इसमें आयरन, विटामिन, फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। डाइटरी फाइबर के मौजूद होने के चलते पोहा के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें मूंगफली समेत कई प्रकार की सब्जियां मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके लिए पोहा इम्यून सिस्टम भी मजबूत करने में सहायक होता है।

क्या है ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, कैसे यह काम करती है?

क्या है ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, कैसे यह काम करती है?

यह भी पढ़ें

चीला दें

बच्चे की इम्युनिटी मजबूत करने के लिए नाश्ते में मूंग दाल चीला दें। इसमें फाइबर, कॉपर, फोलेट, विटामिन सी और राइबोफ्लेविन होता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा, खिचड़ी और ओट्स भी दे सकते हैं।

Next Story