- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चाणक्य नीति के अनुसार...
लाइफ स्टाइल
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप भी कर रहे हैं ये गलतियां तो प्रेम संबंधों में हो सकती है तकरार
Gulabi Jagat
8 Jun 2022 5:19 PM GMT

x
चाणक्य नीति
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यापार, व्यक्तिगत और दांपत्य जीवन से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की है. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई नीतियां बताई हैं. चाणक्य जी ने अपनी नीतियों से हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है. मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है. आचार्य चाणक्य बताते हैं कि प्रेम के रिश्ते में बंधे दो लोगों को एक-दूसरे पर अटूट विश्वास होना चाहिए, उनके मुताबिक जिस रिश्ते में विश्वास होता है वो हर चुनौती से जीतने में सफल होता है. साथ ही, चाणक्य कहते हैं कि रिश्तों में आजादी का होना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिनका ध्यान रख प्रेम संबंधों में तनाव को दूर किया जा सकता है.
1. सम्मान
हर कोई इंसान सम्मान चाहता है। जब इंसान के सम्मान को ठेस पहुंचती है तो वो अंदर से टूट जाता है और खुद को कमजोर समझने लगता है. जब आदर सम्मान में कमी आती है तो रिश्ता कमजोर पड़ जाता है, इसीलिए रिश्ते में एक दूसरे को सम्मान देना चाहिए.
2. अहंकार
चाणक्य कहते हैं कि प्रेम संबंधों के बीच अहंकार की जगह नहीं होनी चाहिए. चाणक्य प्रेम को सादगी का ही रूप मानते हैं. प्रेम संबंधों के बीच यदि अहंकार आ जाता है तो आप साथी की अहमियत कम आंकने लगते हैं दूसरा साथी खुद को कमजोर समझने लगता है, जिससे रिश्ते में दूरी आ जाती है इसीलिए रिश्ते में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए.
3. भरोसा
प्रेम की बुनियाद ही है भरोसा. अगर किसी रिश्ते में भरोसा नहीं हो तो वो ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकता.जो इंसान अपने जीवनसाथी को उसके खुद के अनुसार जीने की आजादी देते हैं, उनका रिश्ता हमेशा सफल होता है.
4. सुरक्षा का अहसास
जो व्यक्ति अपनी प्रेमिका, पत्नी को सुरक्षा का अहसास कराएं. उन्हें अच्छा माहौल दें. वहां पर कभी भी प्रेम कम नहीं होता है. ऐसा माना जाता है कि हर स्त्री अपने पति में अपने पिता की छाया देखती है, अगर आप उनके साथ सुरक्षात्मक व्यवहार करते हैं तो वह निश्चिंत होकर आपके साथ रहेगी.
Next Story