लाइफ स्टाइल

आयुर्वेद के अनुसार बालों का झड़ना कम करने के लिए लें इन उपायों की मदद

Manish Sahu
14 Aug 2023 3:39 PM GMT
आयुर्वेद के अनुसार बालों का झड़ना कम करने के लिए लें इन उपायों की मदद
x
लाइफस्टाइल: आयुर्वेद के अनुसार, बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आयुर्वेद में हमारे शरीर में मौजूद तीनों दोषों के संतुलन पर काफी जोर दिया गया है। इन तीनों दोषों में उतार-चढ़ाव होने का असर हमारे शरीर में दिखाई देने लगता है। बाल झड़ने के पीछे शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी के साथ वात, पित्त और कफ दोष में असंतुलन भी हो सकता है। वहीं, स्ट्रेस भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकता है। आज के वक्त में युवाओं में भी बाल झड़ने की परेशानी देखने को मिल रही है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक तरीके अपना सकती हैं। इस बारे मे हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली से जानकारी हासिल की। नीतिका आयुर्वेद में एमडी हैं। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
झड़ते बालों को रोकने में मदद कर सकता है आंवला
आंवला गुणों को खान है। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसका रस पीने से कोलेजन बूस्ट होता है। बालों का विकास होता है और बाल झड़ना कम होते हैं।
बालों की ग्रोथ में मदद करेंगी दालें, बीन्स और नट्स
दालें, बीन्स और नट्स, बालों को मजबूती देने के लिए कारगर हैं। इनसें बालों को मजबूती और पोषण मिलता है। बादाम, किशमिश और अखरोट, झड़ते बालों के लिए अच्छे होते हैं। वहीं, दालों और बीन्स में जिंक और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।
बालों का झड़ना कम करेगा करी पत्ता
करी पत्ता सिर्फ खाने में तड़का डालने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी होता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए करी पत्ता कारगर है। इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिशन्स होते हैं, जिनसे स्कैल्प में ऑक्सीजन लेवल सही बना रहता है और खून भी साफ होता है। करी पत्ते को आप चबाकर खा सकती हैं।
बालों का झड़ना रोकने के लिए टिप्स
इसके अलावा, आप नारियल तेल की मालिश से भी बालों को मजबूती दे सकते हैं।
वहीं, एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से शरीर में मौजूद दोषों की जांच भी जरूर करवाएं।
ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल भी बालों की मसाज के लिए अच्छा होता है।
कई योगासन भी बालों का झड़ना कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
स्ट्रेस से दूर रहना और खान-पान की सही आदतें भी बालों का झड़ना कम कर सकती हैं।
Next Story