- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Accident: बाइकों में...
लाइफ स्टाइल
Accident: बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, दो सगी बहनों की मौत
Sanjna Verma
20 Aug 2024 3:36 PM IST

x
प्रतापगढ़ Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दो सगी बहनों की मौत हो गयी और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयचंद्र भारती ने बताया कि सोमवार देर शाम बजहा भीट गांव के पास Motorcycles के बीच टक्कर हुई, जिसमें राजेश (30), दिनेश (35), राजेश की मां शिवकुमारी, दिनेश की पत्नी शीला और उनकी बेटियां श्रेया, श्रेयांशी और श्रद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
भारती ने बताया, "सभी घायलों को कुंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्रेयांशी (तीन) और श्रद्धा (पांच) को मृत घोषित कर दिया।"उन्होंने बताया कि पांच अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में ले जाने का सुझाव दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsPratapgarh Accidentबाइकोंजबरदस्तभिड़ंतसगी बहनोंमौतAccidentbikestremendouscollisionreal sistersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia News
Next Story





