- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Accident: स्कूली...
लाइफ स्टाइल
Accident: स्कूली बच्चों से भरी बोलेरो कैंपर पलटी, 2 की मौत, 29 बच्चे घायल
Sanjna Verma
31 July 2024 3:48 PM IST

x
राजस्थान Rajasthan:आज एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब स्कूली बच्चों से भरी कैंपर पलट गई जिसमें 2 की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर थाना इलाके में उस समय हुआ जब स्कूली बच्चे एक शिक्षक की Retirement Party में जा रहे थे और रास्ते में उनकी कैंपर पलट गई। हादसे में एक बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 29 बच्चे घायल हैं। इनमें से 3 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा बुधवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ।
तारानगर डीएसपी ने बताया कि मेघसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक भागूराम बुधवार को रिटायर हुए थे। वे पार्टी में शामिल होने के लिए धीरवास गांव से निकले थे। इसी दौरान धीरवास से मेघसर रोड पर नाथों की ढाणी के पास सा गड़ी का संतुलन बिगड़ने से Bolero Camper पलट गई। और घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां लीलकी निवासी कृष्ण मीना (50) और मेघसर निवासी आदित्य (12) को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों राहुल (15), मोनिका (10) और रौनक (11) को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Next Story





