लाइफ स्टाइल

लाल मिर्च के ज्यादा सेवन से होने वाले ये गंभीर नुकसान के बारे में…

HARRY
24 April 2023 6:59 PM GMT
लाल मिर्च के ज्यादा सेवन से होने वाले ये गंभीर नुकसान के बारे में…
x
आइए जानते हैं ज्यादा लाल मिर्च खाने के नुकसान के बारे में।

जनता से रिश्ता बेबडेस्क | अधिकतर लोग अपने खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें लाल मिर्च का बहुत ज्यादा प्रयोग करते है। लाल मिर्च आपके खाने का स्वाद, तो बढ़ा देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसे खाने से शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। लाल मिर्च खाने से डायरिया की समस्या के साथ सीने और पेट में जलन महसूस हो सकती हैं। अगर आप लंबे समय तक लाल मिर्च का सेवन करते हैं, तो शरीर में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। कई बार ज्यादा लाल मिर्च के सेवन से पेट में एसिड बनने लगता है। जिसे शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं ज्यादा लाल मिर्च खाने के नुकसान के बारे में।

डायरिया

ज्यादा लाल मिर्च खाने से डायरिया की समस्या हो सकती है। क्योंकि कई बार ज्यादा लाल मिर्च के सेवन से खाना ठीक से पचता नहीं है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो जाती हा। जिस कारण शरीर को पूरा न्यूट्रिशियन नहीं मिल पाता। लगातार लाल मिर्च खाने से उल्टी और जी मिचलाने की समस्या भी हो सकती है।

अस्थमा

ज्यादा लाल मिर्च के सेवन से अस्थमा के मरीजों की समस्या काफी बढ़ जाती है। इसके सेवन स अस्थमा अटैक होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नियमित लाल मिर्च के सेवन से सांस से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

पेट में अल्सर की समस्या

ज्यादा लाल मिर्च के सेवन से पेट में अल्सर की समस्या पैदा हो सकती है। क्योंकि लाल मिर्च में एफ्लैटोक्सिन तत्व पाया जाता है, जो पेट और लिवर में कैंसर का कारक बन सकता है। लाल मिर्च के सेवन से पेट दर्द और कब्ज की शिकायत भी हो सकती है।

Next Story