लाइफ स्टाइल

नाश्ते में नया ट्विस्ट: आलू उत्तपम की टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

Saba Naaz
29 Sept 2025 9:34 PM IST
नाश्ते में नया ट्विस्ट: आलू उत्तपम की टेस्टी और हेल्दी रेसिपी
x
New Delhi नई दिल्ली : अगर आप रोज़-रोज़ के नाश्ते से बोर हो चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। रेस्टोरेंट जैसा आलू उत्तपम अब आप आसानी से घर पर बना सकते हैं — वो भी कम समय में और बिना किसी झंझट के।
डोसा और उत्तपम जैसे साउथ इंडियन व्यंजन अब पूरे भारत के किचन में अपनी जगह बना चुके हैं, लेकिन जब इसमें आलू का ट्विस्ट जुड़ जाए, तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है।
डाइट एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि नाश्ता दिन की सबसे ज़रूरी मील होती है, और अगर वह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाला हो, तो पूरा दिन ऊर्जा से भरपूर गुजरता है। ऐसे में आलू उत्तपम एक परफेक्ट ऑप्शन है – बच्चों को पसंद, बड़ों के लिए हेल्दी और मेहमानों के लिए झटपट तैयार होने वाला बढ़िया नाश्ता। क्या है आलू उत्तपम?
उत्तपम एक प्रकार का मोटा, नरम डोसा होता है, जो आमतौर पर सूजी या चावल के घोल से तैयार किया जाता है। इसमें सब्जियों की टॉपिंग होती है, लेकिन जब इसमें मसालेदार आलू की परत जोड़ दी जाती है, तो इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों ही लाजवाब हो जाते हैं। यह उत्तर भारत के पराठे और दक्षिण भारत के उत्तपम का बेहतरीन मेल कहा जा सकता है।
रेस्टोरेंट जैसा आलू उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी
आवश्यक सामग्री:
बेस के लिए:
सूजी (रवा) – 1 कप
दही – ½ कप
पानी – ½ कप (या ज़रूरत अनुसार)
नमक – स्वादानुसार
बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
आलू मसाला के लिए:उबले हुए आलू – 2 मीडियम आकार
प्याज़ – 1 बारीक कटा
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
जीरा – ½ छोटा चम्मच
तेल – 1 चम्मच (मसाला भूनने के लिए)
बनाने की विधि:
1. बेस तैयार करें:
एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। 10-15 मिनट के लिए इसे सेट होने दें। बाद में ज़रूरत हो तो थोड़ा और पानी मिलाकर पैनकेक जैसा घोल बना लें। चाहें तो फुलाने के लिए थोड़ा बेकिंग सोडा मिला सकते हैं।
2. आलू मसाला तैयार करें:
पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें। फिर प्याज़ और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। अब उबले और मैश किए हुए आलू, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आख़िर में हरा धनिया डालें और ठंडा होने दें।
3. उत्तपम बनाना:
नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़ा तेल लगाएं। अब एक बड़ी कड़छी से सूजी का घोल डालें और हल्के हाथ से फैला दें। ऊपर से आलू का मसाला फैलाएं और हल्के हाथ से दबाएं। धीमी आंच पर ढककर पकाएं ताकि दोनों तरफ से अच्छी तरह से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए। पलटने के बाद दूसरी ओर भी हल्का सेकें।
Next Story