लाइफ स्टाइल

जोड़ के दर्द को ख़त्म कर देगा कपूर और सरसों तेल का मिश्रण

Ritisha Jaiswal
6 Oct 2021 6:47 AM GMT
जोड़ के दर्द को ख़त्म कर देगा कपूर और सरसों तेल का मिश्रण
x
भारतीय रसोई में सरसों तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए किया जाता है। मगर, सरसों का तेल कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए रामबाण औषधी की तरह काम करता है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय रसोई में सरसों तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए किया जाता है। मगर, सरसों का तेल कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए रामबाण औषधी की तरह काम करता है, खासकर जोड़ दर्द में। सर्दियों शुरू होते ही लोगों को गठिया, घुटने व जोड़ों में दर्द सताने लगता है। ऐसे में आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करें। इससे जोड़ों का दर्द कभी नहीं सताएगा और साथ ही आपकी कई समस्याएं भी दूर रहेंगी।

क्यों फायदेमंद है कपूर और सरसों तेल का मिश्रण?
एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सरसों का तेल सेहत बहुत फायदेमंद है। वहीं, कपूर में भी एंटी-इन्फ्लेमेटरी व एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हर्बल प्रोडक्ट्स की तरह काम करते हैं।
भारतीय रसोई में सरसों तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए किया जाता है। मगर, सरसों का तेल कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए रामबाण औषधी की तरह काम करता है, खासकर जोड़ दर्द में। सर्दियों शुरू होते ही लोगों को गठिया, घुटने व जोड़ों में दर्द सताने लगता है। ऐसे में आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करें। इससे जोड़ों का दर्द कभी नहीं सताएगा और साथ ही आपकी कई समस्याएं भी दूर रहेंगी।
क्यों फायदेमंद है कपूर और सरसों तेल का मिश्रण?
एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सरसों का तेल सेहत बहुत फायदेमंद है। वहीं, कपूर में भी एंटी-इन्फ्लेमेटरी व एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हर्बल प्रोडक्ट्स की तरह काम करते हैं।
स्किन प्रॉब्लम्स होगी दूर
इसे चेहरे पर लगाने से कील-मुहांसों झुर्रियां, दाद, खाज-खुजली जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। इसे 15 मिनट प्रभावित एरिया पर लगाने के बाद पानी से साफ कर लें।
गठिया दर्द से राहत
गठिया से परेशान रहते हैं तो इस तेल से मालिश करें। लगातार ऐसा करने से दर्द के साथ सूजन से भी राहत मिलेगी।
दिल के रोगों से बचाव
रात को सोने से पहले हाथों-पैरों के तलवे से अच्छी तरह मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और ब्लड क्लॉट नहीं बनेंगे, जिससे दिल के रोगों से बचाव होगा।
कमर दर्द होगा दूर
अक्सर एक ही जगह पर बैठे रहने से कमर में दर्द और अकड़ की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में इस तेल से मसाज करें। इससे दर्द के साथ अकड़न भी छूमंतर हो जाएगी।
बालों के लिए अच्छा
हेयरफॉल, डैंड्रफ, रुखे व बेजान बालों से परेशान है तो एक बार यह मिश्रण लगाकर देखें। लगातार 1 महीने तक इसका इस्तेमाल करने से आप खुद फर्क महसूस करेंगे।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
सरसों तेल में कपूर मिलाकर सोने से पहले पैरों के तलवों की मालिश करें। नियमित ऐसा करने से आंखों की कमजोरी दूर होगी और रोशनी भी बढ़ेगी। आप इसे बच्चों पर भी अजमा सकते हैं।
दांतों का पीलापन होगा दूर
इस मिश्रण से दांतों की हल्के हाथों से मसाज करें और फिर उसे थूक दें। इसके बाद तुरंत सादे पानी में नमक मिलाकर कुल्ला कर लें। इससे दांतों का पीलापन, कीड़ा लगना और दर्द की समस्या दूर होगी लेकिन ध्यान रखें कि यह मुंह में ना जाए।


Next Story