लाइफ स्टाइल

एक भूसी ऐसी जो पेट का रखती है ख्याल! भारत इसका सबसे बड़ा निर्यातक

jantaserishta.com
21 March 2025 10:39 AM IST
एक भूसी ऐसी जो पेट का रखती है ख्याल! भारत इसका सबसे बड़ा निर्यातक
x
नई दिल्ली: दशकों से टीवी स्क्रीन पर विज्ञापनों के जरिए या फिर सेहत को लेकर हुई परिचर्चा में इस भूसी के बारे में सुनते आए हैं। मूल रूप से ये पर्शिया की है लेकिन भारत ने भी इसके निर्यात में इतिहास रच डाला है। नाम है इसका इसबगोल। जितना इंटरेस्टिंग इसका नाम है, उतनी ही इसकी उत्पत्ति की कथा है!
इसके नाम की कहानी 'घोड़े के कान' से जुड़ी है। वो ऐसे कि फारसी में इसबगोल का मतलब ही होता है घोड़े का कान। चूंकि इसकी पत्तियों का आकार कुछ वैसा ही होता है, इसलिए नाम पड़ गया इसबगोल। इसका पौधा एक मीटर तक ऊंचा होता है, पत्ते लंबे किंतु कम चौड़े और धान के पत्तों के समान दिखते हैं।
अब क्योंकि फारसी में इसबगोल का अर्थ समझ में आता है, तो इसलिए मान लिया गया कि इसकी पैदावार पर्शिया (ईरान) में ही हुई होगी। आज नहीं, सैकड़ों वर्षों से इसका प्रयोग पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए होता रहा है। रोचक तथ्य, जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, इसके निर्यात को लेकर है। भले ही ईरान में इसका जन्म हुआ हो, लेकिन भारत ने इसकी भूसी को सबसे ज्यादा बाहर बेचने में महारत हासिल कर ली है। गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में इसका उत्पादन अधिक मात्रा में किया जाता है। अब आते हैं इसके साइंटिफिक नाम पर, तो इसे 'प्लांटैगो ओवाटा' कहते हैं और एक नाम 'साइलियम हस्क' भी है।
इस हस्क यानि भूसी को प्रयोग करने की सलाह चिकित्सक लंबे समय से देते आए हैं। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञों की राय है कि इसका सही से प्रयोग किया जाए, तो वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इस्तेमाल से पहले चिकित्सीय सलाह की बात भी कहते हैं। वैसे तो इसका सेवन आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ सावधानियां तो बरतनी ही पड़ती हैं। जैसे, खूब पानी पीना चाहिए।
इसबगोल भूसी का सेवन शरीर में रक्त शर्करा का स्तर घटा सकता है, इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह महत्वपूर्ण है। अगर आप लंबे समय तक इसबगोल का सेवन करते हैं, तो शरीर में कुछ मिनरल्स और विटामिंस का अवशोषण धीमा हो सकता है।
निष्कर्ष कई हैं, जैसे कि इसके सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, डायरिया और गैस बनाने की समस्या से राहत मिलती है, बालों का विकास होता है, त्वचा साफ और सुंदर बनती है। नियमित रूप से इसबगोल का सेवन करना आपके समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इसबगोल के फायदे और नुकसान दोनों हैं। अगर आप इसका सेवन करने जा रहे हैं, तो अधिकाधिक मात्रा में पानी पिएं, वरना यह पेट और गले संबंधित कई दिक्कतों को जन्म दे सकता है। इसके अलावा, अगर आप डायबिटिक हैं, तो बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन न करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story