- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sev और Tomato के...

x
Sev Tomato रेसिपी : चटपटा पसंद करने वालों के लिए सेव टमाटर की सब्जी एक उपहार है। होटल या ढाबे पर इसकी कुछ ज्यादा ही मांग रहती है। आप अगर रूटीन सब्जियों को खाकर बोर हो गए हैं तो इस डिश का लंच या डिनर कभी भी मजा ले सकते हैं। यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है। टमाटर के साथ सेव का कॉम्बिनेशन इसके स्वाद को काफी लजीज बना देता है। इसे छोटे हो या बड़े हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इसको बनाने के लिए थोड़े से दही का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर आप यह स्वादिष्ट सब्जी आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
सेव – 1 कप
टमाटर – 2
टमाटर प्यूरी – 1/2 कटोरी
दही – 2 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
साबुत जीरा – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले टमाटर को धोकर सूती कपड़े से पोछ लें। इसके बाद टमाटर के बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें हल्दी, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- अब मसालों में 2 टी स्पून पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें जीरा व राई डाल कुछ सैकंड भूनें। अब एक चुटकी हींग डालें और तैयार मसाले का पेस्ट डालकर चम्मच से चलाते हुए भूनें।
- कुछ देर बाद कड़ाही में बारीक कटे टमाटर डालकर पकाएं। अब कड़ाही में नमक डालें और ढककर पकाएं।
- कुछ देर बाद जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें टमाटर प्यूरी डालकर मिक्स कर दें। अब ग्रेवी में दही डालें और एक से दो मिनट तक पकने दें।
- जब ग्रेवी तेल छोड़ने लग जाए तो इसमें कसूरी मेथी मसलकर डालें। इसके बाद गरम मसाला और आधा कप पानी ग्रेवी में मिला दें।
- अब ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक कि दोबारा तेल न छोड़ दें। इसके बाद ग्रेवी में सेव डालकर मिक्स कर दें।
- जब सेव नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि सेव ज्यादा नरम न हों। तैयार है सेव टमाटर की सब्जी। इसे हरे धनिया से सजा दें।
Tagsसेव टमाटररेसिपीSev TomatoRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





