लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए बाजार जैसी लजीज मैंगो शेक, जानें इसके आसानी टिप्स

Nilmani Pal
1 Jun 2021 7:31 PM IST
घर पर बनाए बाजार जैसी लजीज मैंगो शेक, जानें इसके आसानी टिप्स
x
इसे ट्राई करने के बाद आप बाजार से भी लजीज मैंगो शेक घर पर कुछ ही मिनटों में बना लेंगे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम में लोग सबसे ज्यादा फलों में आम को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि लोगों को आम की बनी चीजें भी खाना अच्छा लगेगा। आज हम आपको बाजार जैसा मैंगो शेक घर पर बनाने की एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जिसे ट्राई करने के बाद आप बाजार से भी लजीज मैंगो शेक घर पर कुछ ही मिनटों में बना लेंगे। बस इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। जानें वो चीजें क्या हैं और घर पर कैसे आप आसानी से बाजार से भी अच्छा मैंगो शेक बना सकते हैं।


मैंगो शेक बनाने के लिए जरूरी चीजें

पका हुआ आम मैंगो शेक वाला- 1 से दो
चीनी
ठंडा दूध
ड्राई फ्रूट्स- काजू, बादाम और किशमिश
आइसक्रीम
बनाने की विधि- सबसे पहले आप आम को पानी से अच्छी तरह से धो लें। अगर आप दो लोगों के लिए मैंगो शेक बना रहे हैं तो दो आम लें। अब आम को छील लें और उसके छोटे छोटे टुकड़े कर लें।
अब मिक्सी के जार में आम के टुकड़ों को डालें। आप आम और दूध का अनुपात बराबर रखिएगा। यानी कि आधा गिलास आम और आधा गिलास दूध। दो लोगों को लिए शेक बना रहे हैं तो दो आम के साथ एक गिलास ठंडा दूध मिक्सी के जार में डालें।

अब स्वादानुसार चीनी डालिए। इसके बाद जार को बंद करें और ग्राइंड करें। इसके बाद जार को खोलें और दो गिलास में इस शेक को डालें। अब गिलास में एक चम्मच आइसक्रीम डालें। आइसक्रीम डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आइसक्रीम का शेप गोलाकार में निकलें। इस तरह से अगर आप आइसक्रीम गिलास में डालेंगे तो वो देखने में बहुत अच्छा लगेगा। आइसक्रीम को गिलास में डालने के बाद उसके ऊपर काजू, बादाम और किशमिश डालें। आपका बाजार जैसा मैंगोशेक घर पर बनकर एकदम तैयार है।


Next Story