लाइफ स्टाइल

एक ऐसा देश जहां की महिलाएं 80 साल की उम्र के बाद भी लगती हैं जवान, जानें क्यों?

SANTOSI TANDI
11 Oct 2023 10:13 AM GMT
एक ऐसा देश जहां की महिलाएं 80 साल की उम्र के बाद भी लगती हैं जवान, जानें क्यों?
x
80 साल की उम्र के बाद भी लगती हैं जवान, जानें क्यों?
घूमने-फिरने का शौक रखने वाले लोग, अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं, जिसकी इतिहास कुछ खास हो, जहां की संस्कृति आप भुलाए न भूल सके।
लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने वाले हैं, जो वहां रहने वाली महिलाओं की खूबसूरती और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है।
हुंजा वैली
पाकिस्तान में स्थित हुंजा वैली की महिलाओं के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां रहने वाली महिलाओं को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बुजुर्ग महिलाएं भी बिल्कुल जवान जैसी दिखाई देती है।
इसके साथ ही यहां रहने वाली महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि वह 60 साल की उम्र में भी मां बन सकती हैं। इस गांव को पाकिस्तान का स्वर्ग भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इतनी कम उम्र में भी महिलाओं का चेहरा बिल्कुल जवान जैसा लगता है। यहां रहने वाले लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा होती है।
कैसे जा सकते हैं
बता दें कि हुंजा वैली कश्मीर में है, अगर आप दिल्ली से यहां तक की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यह जगह करीब 800 किलोमीटर दूर पड़ेगा। हुंजा घाटी को इसलिए भी खास माना जाता है, क्योंकि इस जगह को विश्व स्तर पर ब्लू जोन के नाम से जाना जाता है। क्योंकि यहां लोग की उम्र ज्यादा रहती है। यहां लोगों को बीमारी दूर-दूर तक नहीं छूती। (समुद्र में खोजी गई चीजें)
यहां रहने वाले लोगों का भोजन
हुंजा वैली में रहने वाले लोगों का लंबा जीवन उनके खान-पान निर्भर करता है। वह पारंपरिक तरीके से पकाए खाने को ही खाते हैं। वह खुद खेती करते हैं, और खेती करते हुए उसमें केमिकल और कीटनाशक दवा नहीं मिलाते। कहा जाता है कि यहां लोग महीने में कई दिनों तक खाना नहीं खाते, बस फलों और जूस पर जीते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story