लाइफ स्टाइल

सावन में शिव भक्ति और स्वाद का संगम, सफेद बर्फी की रेसिपी नोट कर लें

Saba Naaz
13 July 2025 7:32 PM IST
सावन में शिव भक्ति और स्वाद का संगम, सफेद बर्फी की रेसिपी नोट कर लें
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति का सबसे पावन समय माना जाता है। विशेष रूप से सोमवार व्रत के दिन शिवभक्त उपवास रखते हैं, रुद्राभिषेक करते हैं और भोलेनाथ को प्रिय भोग अर्पित करते हैं।
धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान शिव को सफेद वस्तुएं विशेष प्रिय होती हैं, इसलिए सफेद बर्फी का भोग उन्हें प्रसन्न करता है। अगर आप भी इस Sawan 2025 में अपने सोमवार व्रत को खास बनाना चाहते हैं, तो घर पर ही तैयार करें सफेद बर्फी — वो भी बेहद आसान तरीके से। सफेद बर्फी की आसान रेसिपी (Prasad ke liye)
सामग्री: मावा (खोया) – 250 ग्राम
पिसी चीनी – 100 ग्राम
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
सूखी नारियल की बुरादे (वैकल्पिक) – सजावट के लिए
चांदी का वर्क (यदि उपलब्ध हो)
बनाने की विधि: कढ़ाही में घी गरम करें, उसमें मावा डालकर मध्यम आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
गैस बंद करके थोड़ी ठंडा होने पर पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
अच्छे से मिक्स करके मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में फैलाएं।
ऊपर से नारियल बुरादा या चांदी का वर्क लगाएं और सेट होने दें।
30 मिनट बाद चौकोर टुकड़ों में काट लें। सफेद बर्फी तैयार है भोग के लिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव सादगी और शुद्धता के देवता हैं। सफेद रंग उन्हें प्रिय होता है क्योंकि यह शांति, पवित्रता और भक्ति का प्रतीक है। सफेद बर्फी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि उसे बनाना भी आसान है और यह व्रत में भी उपयुक्त मानी जाती है।
Next Story