लाइफ स्टाइल

स्वास्थ्य के लिए वरदान तो स्वाद बढ़ाने में लाजवाब, धनिया के अनगिनत फायदे

jantaserishta.com
24 April 2025 2:21 PM IST
स्वास्थ्य के लिए वरदान तो स्वाद बढ़ाने में लाजवाब, धनिया के अनगिनत फायदे
x
नई दिल्ली: स्वाद को बढ़ाने और स्वास्थ्य को संवारने वाली कोमल पत्तियां रसोई में न हों तो लाख मसाले डाल लें, खाने में जादुई स्वाद नहीं आ पाता। जी हां! हम बात कर रहे हैं खुशबू देने वाले धनिया की, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि धनिया की पत्ती हो या बीज, उसके सेवन से अनगिनत फायदे मिलते हैं।
दही बड़ा, चटनी या कोई और व्यंजन स्वाद बढ़ाने में धनिया का अहम रोल है। आयुर्वेदाचार्य और पंजाब स्थित 'बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल' के डॉ. प्रमोद आनंद तिवारी ने बताया कि धनिया में औषधीय गुण होते हैं, जो कई तरह से सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से माइग्रेन, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास, थायराइड, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लीवर, अपच के साथ ही हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
आयुर्वेदाचार्य ने बताया, “धनिया शरीर के भीतरी अंगों की सफाई करता है यानी यह डिटॉक्स के रूप में काम करता है। धनिया के सेवन से कई रोगों का शमन होता है। इसके सेवन से वात, पित्त और कफ दोष भी खत्म होते हैं और रोगी को राहत मिलती है।”
उन्होंने बताया, “धनिया के सेवन से मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। धनिया की चाय भी बनाकर पी सकते हैं। इसमें सौंफ और भूना जीरा डालकर पकाने और उसके सेवन से यह आराम देता है। थायराइड में भी धनिया का सेवन लाभकारी होता है। इसके लिए पिसा हुआ धनिया एक गिलास पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें और सुबह इसे तब तक उबालें, जब तक यह आधा न हो जाए। इसके बाद छानकर पी लें।”
आयुर्वेदाचार्य ने यह भी बताया कि धनिया पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है और उसे भला चंगा रखता है। अपच, एसिडिटी, जलन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए धनिया को पीसकर पानी में मिला लें और रात भर के लिए रख दें। अगली सुबह इसे छानकर थोड़ी सी मिश्री मिला लें और खाली पेट इसका सेवन करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story