लाइफ स्टाइल

7 घरेलू उपाय जो डार्क आर्मपिट के रंग को कर सकते हैं हल्का

Kajal Dubey
15 May 2023 1:16 PM GMT
7 घरेलू उपाय जो डार्क आर्मपिट के रंग को कर सकते हैं हल्का
x
1. नींबू (Lemon)
अपने अंडरआर्म्स पर नींबू की एक स्लाइस लेकर रगड़ने से आपको अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में काफी मदद मिलेगी। नींबू में स्किन का हल्कापन दूर करने और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
2. आलू (Potato)
आधे आलू को छीलकर और पीसकर उसका जूस निकाल लें। इस जूस को अंडरआर्म्स में लगाएं, और कुछ समय बाद धो दें। अगर आप बैचलर हैं और जूस निकालना आपके लिए संभव नहीं है तो आप आलू की पतली स्लाइस को रगड़कर ही काम चला सकते हैं।
3. नारियल तेल (Coconut Oil)
शॉवर लेने या नहाने से पहले और सोने से पहले अपने अंडरआर्म्स में नारियल का तेल लगाएं। नारियल का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। ये अंडरआर्म्स का रंग हल्का करने में काफी मदद करता है।
4. नींबू और चीनी (Lemon And Sugar)
कांच की कटोरी या कप में एक चम्मच नींबू का जूस और एक चम्मच चीनी को मिला लें। इससे बेहद प्रभावशाली स्क्रब तैयार हो जाएगा। इस स्क्रब को आप अपने अंडरआर्म्स में रोज लगाएं। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स का रंग हल्का होना शुरू हो जाएगा।
5. बेसन और दही (Gram Flour And Yogurt)
बेसन और दही को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद या फिर अच्छी तरह से सूखने पर धो डालें। इस मास्क को दिन में 2-3 बार भी किया जा सकता है।
6. रगड़कर साफ करना (Exfoliate)
आपकी कांख में जमा सूखी त्वचा के कारण धब्बेदार, गहरे रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने और एक समान रंग पाने के लिए आपको अपने अंडरआर्म्स को एक्सफोलिएट करने की जरूरत पड़ती है।
एक प्यूमिस पत्थर लाकर अंडर आर्म्स को रगड़ें। रगड़कर साफ करने का ये काम गुनगुने पानी से करें तो बेहतर रिजल्ट मिलते हैं। ये शरीर के उस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी मदद करता है। इसके अलावा प्यूमिस पत्थर डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है।
7. डियोड्रेंट न लगाएं (Don't Use Deodorant)
ये तरीका सुनने में आपको अजीब लग सकता है। लेकिन हर स्किन रोग विशेषज्ञ इसकी सलाह आपको देता है। ये तरीका है कि अंडरआर्म्स में डियोड्रेंट न लगाएं। कई डियोड्रेंट के प्रति हमारी स्किन बहुत सेंसेटिव होती है।
स्किन पर इन्हें लगाने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डियोड्रेंट भी पैच टेस्ट के बाद ही खरीदें और बहुत ज्यादा जरूरत हो तभी इस्तेमाल करें।
Next Story