लाइफ स्टाइल

सर्दियों में शकरकंद खाने से मिलेंगे 7 लाजवाब फायदे

Shantanu Roy
5 Nov 2021 3:57 PM GMT
सर्दियों में शकरकंद खाने से मिलेंगे 7 लाजवाब फायदे
x
सर्दियों के मौसम में शकरकंद खासतौर पर मिलती है। यह खाने में टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें सभी जरूरी तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आदि पाए जाते हैं।

जनता से रिश्ता। सर्दियों के मौसम में शकरकंद खासतौर पर मिलती है। यह खाने में टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें सभी जरूरी तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आदि पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ दिल और आंखें स्वस्थ रहती है। बहुत से लोग इसे आलू भी समझते हैं। मगर इसे आलू से अधिक पौष्टिक माना जाता है। इसे उबालकर या बेक करके खाया जा सकता है। चलिए जानते हैं शकरकंद खाने के बेहतरीन फायदे...

आंखों की रोशनी बढ़ाए
इसमें विटामिन ए और सी अधिक मात्रा में होता है। इसे साधारण आलू की अपेक्षा बहुत अधिक पौष्टिक माना गया है। एक्सपर्ट अनुसार इससे आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।‌‌इसके अलावा आंखों संबंधी समस्याएं होने से बचाव रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद
शकरकंदी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसे बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं।
खराब कोलेस्ट्रॉल कर कम
इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए शकरकंद का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

दिल रखे स्वस्थ
शकरकंद में पोटैशियम पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों से बचाव रहता है। ऐसे में खासतौर पर हाई ब्लड प्रेशर और दिल के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

आयरन की कमी होगी पूरी
शकरकंद में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। ब्लड सेल्स का निर्माण बेहतर तरीके से होता है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है।


Next Story