- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- खीरे के 6 फेस मास्क,...
लाइफ स्टाइल
खीरे के 6 फेस मास्क, गर्मियों में देंगे स्किन को नमी और पोषण
Kajal Dubey
10 May 2023 11:20 AM GMT

x
1. एलोवेरा और खीरे का फेस पैक (Aloe Vera And Cucumber Face Pack)
सामग्री :
1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल या जूस
1/4 कद्दूकस किया खीरा
बनाने और लगाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
मिश्रण को पीसकर पेस्ट बनाएं।
पेस्ट चिकना हो और उसमें गुठलियां न हों।
पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
पेस्ट एक समान रूप से लगाएं।
15 मिनट तक लगा रहने दें।
सूखने के बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धोएं।
मुलायम तौलिया से थपथपाकर चेहरे को पोंछ लें।
चेहरा पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
कब लगाएं?
दिन में 1 बार।
क्या काम करता है?
खीरे का ये फेस पैक स्किन को नई जिंदगी और चमक देता है। ये चेहरे की स्किन को ग्लोइंग बनाता है और नई कोशिकाओं की उत्पत्ति को बढ़ाने में मदद करता है।
2. बादाम और खीरे का फेस पैक (Almond And Cucumber Face Pack)
सामग्री :
1 टेबलस्पून आलमंड बटर
1/4 खीरा कद्दूकस किया हुआ
बनाने और लगाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
मिश्रण को पीसकर पेस्ट बनाएं।
पेस्ट चिकना हो और उसमें गुठलियां न हों।
पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
पेस्ट एक समान रूप से लगाएं।
10 मिनट तक लगा रहने दें।
सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
मुलायम तौलिया से थपथपाकर चेहरे को पोंछ लें।
चेहरा पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
कब लगाएं?
हफ्ते में 2 बार।
क्या काम करता है?
खीरे का ये फेस पैक ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट है। खीरा और बादाम दोनों ही स्किन को गहराई से नमी और पोषण प्रदान करते हैं। खीरा डेड स्किन को हल्के से हटाने में भी मदद करता है। जबकि बादाम में मौजूद तेल स्किन को नमी देने में मदद करता है।
3. बेसन और खीरे का फेस पैक (Besan And Cucumber Face Pack)
सामग्री :
2 टेबलस्पून मोटा बेसन
2-3 टेबलस्पून खीरे का जूस
बनाने और लगाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
मिश्रण को पीसकर पेस्ट बनाएं।
पेस्ट चिकना हो और उसमें गुठलियां न हों।
पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
पेस्ट एक समान रूप से लगाएं।
20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें।
सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
मुलायम तौलिया से थपथपाकर चेहरे को पोंछ लें।
चेहरा पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
कब लगाएं?
हफ्ते में 3 बार।
क्या काम करता है?
खीरे से बनने वाला ये फेस मास्क डेड स्किन को हटाता है और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। बेसन एब्रेसिव होता है यानि कि, ये डेड स्किन को स्क्रब करके हटाने में मदद करता है। जबकि, खीरे का जूस स्किन में नमी की मात्रा बनाए रखने में मदद करता है।
4. दही और खीरे का फेस पैक (Curd And Cucumber Face Pack)
सामग्री :
1/4 खीरा कद्दूकस किया हुआ
2 टेबलस्पून दही
बनाने और लगाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
मिश्रण को पीसकर पेस्ट बनाएं।
पेस्ट चिकना हो और उसमें गुठलियां न हों।
पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
पेस्ट एक समान रूप से लगाएं।
20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें।
सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
मुलायम तौलिया से थपथपाकर चेहरे को पोंछ लें।
चेहरा पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
कब लगाएं?
हफ्ते में 3 बार।
क्या काम करता है?
खीरे से बनने वाला ये फेस पैक ऑयली और मुंहासे वाली स्किन के लिए बहुत अच्छा काम करता है। ये फेस पैक उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जिनकी स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है। ये फेस पैक एक्स्ट्रा सीबम बिल्डअप को हटाने में बहुत कारगर होता है।
5. गाजर और खीरे का फेस पैक (Carrot And Cucumber Face Pack)
सामग्री :
1 टेबलस्पून ताजी गाजर का जूस
1 टेबलस्पून खीरे का पेस्ट
1 टेबलस्पून खट्टी क्रीम
बनाने और लगाने की विधि :
सारी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
मिश्रण को पीसकर पेस्ट बनाएं।
पेस्ट चिकना हो और उसमें गुठलियां न हों।
पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
पेस्ट एक समान रूप से लगाएं।
20 मिनट तक लगा रहने दें।
सूखने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
मुलायम तौलिया से थपथपाकर चेहरे को पोंछ लें।
चेहरा पोंछने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
Next Story