लाइफ स्टाइल

रोटियां हमेशा ताजी और मुलायम रखने के 6 आसान टिप्स

nidhi
9 May 2026 1:49 PM IST
रोटियां हमेशा ताजी और मुलायम रखने के 6 आसान टिप्स
x
रोटियां हमेशा ताजी और मुलायम
Tips to keep rotis soft and fluffy for long: हर घर में रोटी हर दिन बनाई जाती है और खाई जाती है. कुछ लोग तो बिना रोटी खाए रह ही नहीं पाते हैं. जिनके पास समय नहीं होता है या काफी काम होता है, वे खाने से पहले ही रोटियां बनाकर रख देते हैं. जब खाने जाते हैं तो रोटियां बहुत ही सख्त सी हो जाती हैं, जिसे खाना बहुत मुश्किल लगता है. सख्त रोटियों को चबाना भी काफी मुश्किल हो जाता है. आखिर क्यों आपकी रोटियां हार्ड सी हो जाती हैं, सेंकने के कुछ ही देर बाद? किस तरह से रोटियों को घंटों नर्म और मुलायम बिल्कुल रुई की तरह से बनाए रख सकते हैं. जानिए यहां कुछ टिप्स…
रोटियों को नर्म और मुलायम बनाए रखने के टिप्स
– जब भी आप रोटी बनाने के लिए आटा गूंथें तो उसे ठंडे या नॉर्मल पानी से ना गूंथे. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक पेशेवर रसोइया गर्म पानी से आटा गूंथता है. यदि आप गेहूं के आटे की रोटियां खाते हैं तो इसे हमेशा गर्म पानी डालकर ही गूंथें. गर्म पानी आटे में मौजूद स्टार्च को थोड़ा बहुत पका देता है. साथ ही प्रोटीन को विकृत कर देता है. इस तरह से आटा बेहद सॉफ्ट हो जाता है. जब आप रोटियां बेलकर सेंकते हैं तो रोटी काफी देर तक सॉफ्ट बनी रहती है. इस प्रॉसेस से रोटियों के अंदर नमी बनी रहती है. इस तरह से रोटियां 4-5 घंटे तक भी नहीं सख्त होती हैं.
– आप आटा गूंथते समय पानी तो डाले हीं,साथ ही थोड़ा सा गर्म दूध या एक से दो चम्मच फ्रेश मलाई भी डालकर देखिए. दूध में फैट होता है, जो नमी का काम करता है. ये आटे के कणों पर एक लेयर फॉर्म करता है, जिससे ये गर्मी के संपर्क में आने से बचती है, रोटियां इस तरह सूखती नहीं हैं. इससे रोटियां फूलती भीं हैं और रुई की तरह मुलायम भी बनी रहती हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.
-कुछ लोग आटा को गूंथते ही बेल कर रोटियां पकाने लगते हैं. इससे भी ये सख्त बनती हैं और फूलती भी नहीं हैं. बेहतर है कि आप आटा गूंथने के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इससे आटे में मौजूद ग्लूटन सख्त नहीं रहता है और रोटियों को चबाना आसान हो जाता है. इसे आप किसी साफ कॉटन के गीले कपड़े से कवर करके रख दें. इससे नमी पूरे आटे में अच्छी तरह से फैलती है. इस तरह से आटा मुलायम और चिकना हो जाता है और अच्छी तरह से फूली-फूली रोटियां बनती हैं.
– रोटी को कभी भी कम आंच पर धीरे-धीरे ना पकाएं. ऐसा करने से रोटी में मोजूद नमी सूख जाती है. लोगों को लगता है कि तेज आंच पर पकाने से रोटियां जल जाएंगी, लेकिन आप ध्यान देकर सेकेंगे तो ऐसा नहीं होगा. आप तेज आंच पर रोटियां जल्दी पकाएंगे और वह फूल जाती है, वही बेस्ट और सॉफ्ट रोगी बनेगी. इस तरह से रोटी सेंकने से भाप रोटियों की परतों में बनी रहती है, जिससे देर तक ये सॉफ्ट और खाने लायक होती हैं.
-यदि आपको रोटी पर घी लगा कर खाने की आदत है तो जरूर लगाएं. इससे भी रोटी कई घंटों तक सूखती नहीं है और स्वादिष्ट भी लगती है.घी से चुपड़ी रोटी लंबे समय तक नरम बनी रहती है.
-रोटियों को डायरेक्ट किसी स्टील के बर्तन, प्लेट में रखने से ये भाप और गर्म होने के कारण नीचे से गीली हो जाती हैं. आप जिस भी चीज में रोटियों को रखें, तो उसे एक साफ कॉटन के कपड़े में अच्छी तरह से लपेट कर रखें. आप चाहें तो पहले प्लेट या बर्तन में पेपर टॉवल या कॉटन कपड़ा रख दें, फिर रोटियां रखें. ऊपर से भी कवर कर दें. इससे नमी तो बनी रहेगी, लेकिन एक्स्ट्रा भाप सोख लेता है.
Next Story