लाइफ स्टाइल

अच्छी नींद के लिए 6 आसान उपाय

Saba Naaz
5 July 2026 9:24 PM IST
अच्छी नींद के लिए 6 आसान उपाय
x

लाइफ स्टाइल: आजकल बहुत से लोग रात में देर तक नींद न आने या बार-बार नींद टूटने की समस्या से परेशान हैं। दिनभर काम के बाद शरीर को आराम की जरूरत होती है, लेकिन तनाव, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और गलत दिनचर्या के कारण नींद प्रभावित हो जाती है। ऐसे में कुछ आसान आदतों में बदलाव करके बेहतर और सुकून भरी नींद पाई जा सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार सबसे पहले सोने की जगह को साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है। साफ बिस्तर और चादर पर सोने से आराम महसूस होता है और नींद जल्दी आती है। इसलिए बिस्तर को रोज ठीक करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही चादर और तकिए के कवर को समय-समय पर बदलना भी जरूरी है। गंदगी और धूल जमा होने से एलर्जी और बेचैनी बढ़ सकती है, जिससे नींद प्रभावित होती है।

सोने से पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करना भी बहुत फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सोने से करीब एक घंटे पहले स्क्रीन से दूरी बना लेनी चाहिए, ताकि दिमाग शांत हो सके और नींद आसानी से आ सके। दिन में ज्यादा देर तक सोने से भी रात की नींद प्रभावित होती है। इसलिए दिन में छोटी झपकी लेना बेहतर माना जाता है। इसके अलावा रोज हल्की एक्सरसाइज, टहलना या योग करने से शरीर थकता है और रात में अच्छी नींद आती है।

एक और महत्वपूर्ण आदत है रोज एक ही समय पर सोना और उठना। इससे शरीर की आंतरिक घड़ी संतुलित रहती है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। यदि लंबे समय से नींद की समस्या बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि सही कारण का पता लगाकर इलाज किया जा सके।

Next Story