लाइफ स्टाइल

हेल्दी भोजन बनाने के 5 तरिके

Kajal Dubey
14 May 2023 10:05 AM GMT
हेल्दी भोजन बनाने  के 5 तरिके
x
1. स्टीमिंग (Steaming)
स्टीमिंग यानी भाप में खाना पकाना सबसे हेल्दी तरीका है। भाप भोजन को विशेष रूप से धीरे-धीरे पकाती है, जिसका अर्थ है कि इससे जरूरी विटामिन व न्यूट्रिएंट नष्ट नहीं होते।
स्टीम में भोजन पकाने से स्वाद वैसा का वैसा ही रहता है और खाने का रंग भी नहीं बदलता। यदि आप हेल्दी फूड खाना चाहते हैं तो स्टीम में खाना पकाना अच्छा तरीका है।
2. ग्रिलिंग (Grilling)
ग्रिलिंग से आप सब्जियों से अधिकतम न्यूट्रिशन प्राप्त कर सकते हैं। इससे भोजन का टेस्ट भी खत्म नहीं होता। खाना बनाते समय यह जरूरी है कि उसके विटामिन और मिनरल नष्ट न हों, और ग्रिलिंग में कुकिंग के समय पोषक तत्व नष्ट नहीं होते।
खाना पकाने के लिए सब्जियों को ग्रिलिंग ट्रे पर रखें और उनपर हल्का सा ऑलिव ऑयल लगा दें। ऑलिव ऑयल शरीर को कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट (Carotenoids) को अवशोषित करने में भी मदद करता है।
3. बेकिंग या रोस्टिंग (Baking or roasting)
सब्जियों को बेक करना या भूनना भरपूर स्वाद पाने के लिए अच्छा विकल्प है। आपने देखा होगा पनीर को बेक करके या रोस्ट करके खाने से उसका टेस्ट भी बढ़ जाता है। भोजन को बेक करने से पहले उस पर ऑलिव ऑयल लगा लें। गाजर, आलू और प्याज जैसी सब्जियों को बिना न्यूट्रीएंट नष्ट किए खाने का टेस्ट कर लें।
4. सौटिंग (Sauteing)
सौटिंग भी खाना पकाने की विधि है। इसमें अधिक गर्मी पर उथले पैन में थोड़ा तेल या घी यूज किया जाता है। यह कुछ सब्जियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। उदाहरण के लिए आलू, प्याज, ब्रोकली आदि में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। साथ ही उनमें कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इस विधि से खाना पकाते समय ये सुरक्षित रहते हैं लेकिन भाप या उबालने पर नष्ट हो जाते हैं।
5. माइक्रोवेविंग (Microwaving)
माइक्रोवेव में खाना पकाना आसान होता है और यह उसमें जल्दी भी पकता है। यह सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स को नष्ट किए बिना खाना पकाने का अच्छा तरीका हो सकता है। माइक्रोवेव में खाना पकाने में कम समय लगता है, जिससे उसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते और उससे भोजन का पूरा टेस्ट आता है।
Next Story