- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 5 स्नैक्स, जो मसल्स...
लाइफ स्टाइल
5 स्नैक्स, जो मसल्स बिल्डिंग, वेट गेन या वजन बढ़ाने में कर सकते हैं मदद
Kajal Dubey
16 May 2023 1:16 PM GMT

x
1. अंडा (Eggs)
अंडा वजन कम करने के साथ मसल्स बिल्डिंग में भी काफी मदद करता है। यह विटामिन ए, डी, ई (Vitamins A, D, E), कोलीन (choline), हेल्दी कोलेस्ट्रॉल (healthy cholesterol) और आवश्यक प्रोटीन (essential protein) से भरपूर होता है।
ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के रूप में इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। मसल्स बिल्डिंग करने वालों को अच्छी क्वालिटी के प्रोटीन की जरूरत होती है। मांसपेशियों के निर्माण (build muscle) में मदद करने के लिए सबसे अच्छी अमीनो प्रोफाइल (Amino profile) अंडे में पाई जाती है। इसलिए आप अंडे को स्नैक्स के रूप में जरूर शामिल करें।
आप अपने गोल के मुताबिक होल एग या एग व्हाइट (Whole egg or egg white) को डिश में जोड़ सकते हैं। अंडे की विभिन्न टेस्टी डिश (simple healthy easy and tasty egg recipes) के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
2. व्हे प्रोटीन (Whey Protein)
हो सकता है व्हे प्रोटीन पहले ही आपके स्नैक्स की लिस्ट में हो। लेकिन जो लोग स्नैक्स में इसका सेवन नहीं करते हैं उन्हें व्हे प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।
यह कंप्लीट प्रोटीन का सोर्स है। इसके सेवन से मसल्स बिल्डिंग के लिए जरूरी अमीनो एसिड मिलता है। चाहें तो व्हे प्रोटीन के साथ केले की स्मूदी बनाकर खा सकते हैं।
प्रोटीन शेक न केवल आपके प्रोटीन इंटेक को बढ़ाएगा बल्कि यह पेट भरा रखने में भी काफी मदद करता है। इंडिया के बेस्ट प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट (India's best protein powder or supplements) की जानकारी भी होनी चाहिए।
3. मूसली (Muesli)
ओट्स की तरह, मूसली भी होल ग्रेन है। भूख लगने पर आप भी इसका सेवन हेल्दी स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं। यह जीआई (GI) में कम और फाइबर में हाई होती है। इसलिए ये आसानी से आपके मैक्रोज में फिट हो जाती है।
इसे प्रोटीन शेक या लो फैट मिल्क में मिलाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें स्वाद के अनुसार फल भी शामिल कर सकते हैं। इसकी स्मूदी वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।
4. ओट्स (Oats)
ओट्स, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और फाइबर (complex carbs and fiber) का अच्छा सोर्स है, जिसका सेवन आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के रूप में कर सकते हैं।
इसमें कई विटामिन्स, न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इसे हेल्दी मील बनाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पौटेशियम, विटामिन B6 और विटामिन B3 भी पाए जाते हैं।
इसका सेवन शरीर को पर्याप्त कैलोरी देता है, जिससे दोपहर के मील तक पेट भरा रहता है और भूख नहीं लगती। मार्केट में आजकल काफी तरीके के ओट्स आते हैं जैसे मसाला ओट्स या अन्य।
आप उनका सेवन करने की बजाय सिंपल ओट्स का ही सेवन करें। इसे इंस्टेंट नूडल्स की तरह पकाया जा सकता है जो स्नैक में सेवन करने करने के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन्स है।
5. नट और नट्स बटर (Nuts & Nut Butter)
बादाम, अखरोट जैसे नट्स आप स्नैक्स के साथ ही ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। ये भूख को कम करके पेट भरा रखने में मदद करते हैं।
इसलिए आप नट्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें नट्स में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए कैलोरी इंटेक के मुताबिक ही इनका सेवन करें। यदि पॉसिबल हो तो नट्स बटर का भी सेवन कर सकते हैं। जैसे पीनट बटर (पीनट बटर) या आलमंड बटर आदि।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story