लाइफ स्टाइल

लू से बचने के 5 घरेलू उपाय

SANTOSI TANDI
5 Aug 2023 8:13 AM GMT
लू से बचने के 5 घरेलू उपाय
x
घरेलू उपाय
गर्मियां शरू हो चुकी हैं और गर्मियां शरू होते ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है| गर्मियों का मौसम ऐसा है जिसमें सबसे अधिक बिमारियों का खतरा रहता है और जो बीमारी सबसे अधिक और जल्दी लोगों को अपनी चपेट में लेती है वो है लू| लू एक ऐसी बीमारी है जो लोगों की जान भी ले सकती है| लू से गिरफ्त में आना जितना आसान है उतना ही आसान है लू से बचना| लू से बचने के 5 घरेलू उपाय-
1. धनिए का पानी पिएं-
धनिए को पानी में भिगोकर कुछ देर रखें फिर उसे अच्छी तरह पीसकर छानकर थोड़ी चीनी मिलाकर पिएं, इससे लू नहीं लगती|
2. तरल पदार्थों का सेवन-
गर्मियों में लू से बचने का सबसे अच्छा उपाय है तरल पदार्थों का सेवन| गर्मियों में अधिक से अधिक पेय पदार्थ पीने चहिये इससे लू का खतरा कम होता है|
3. प्याज का अधिक सेवन-
प्याज को लू का रामबाण माना जाता है| गर्मियों में प्याज का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए| प्याज लू नहीं लगने देता|
4. धूप से बचें-
लू लगने की वजह है धूप और निवारण है धूप से बचाव| धूप में निकले से बचे यदि निकले तो सावधानी रखें| धूप में निकलने से पहले पूरे अंगों को अच्छे से ढक कर और छाता लेकर निकले|
5. खाली पेट बाहर नहीं जाएं-
लू से बचने के लिए कभी भी खाली पेट घर से बाहर नहीं जाएं| कुछ हल्का खाकर और तरल पदार्थ पीकर ही घर से निकले|
Next Story