लाइफ स्टाइल

लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए 4 ट्रेडिशनल चीजों जरूर करें शामिल

Teja
11 Jan 2022 12:50 PM GMT
लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए 4 ट्रेडिशनल चीजों जरूर करें शामिल
x
लोहड़ी का त्योहार अपने टेस्टी खाने, लोकसंगीत, ढोल की थाप पर आग के चारों और घूम कर परिवार और दोस्तों के साथ भांगड़ा करते हुए एंजॉय करना है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | लोहड़ी का त्योहार अपने टेस्टी खाने, लोकसंगीत, ढोल की थाप पर आग के चारों और घूम कर परिवार और दोस्तों के साथ भांगड़ा करते हुए एंजॉय करना है। नोर्थ इंडिया में लोग इस त्योहार को बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं। हालांकि कोरोना के आने के बाद से सभी त्योहारों का मजा फीका हो गया है। भारत में, फसल के मौसम को वर्ष की सबसे जरूरी अवधियों में से एक माना जाता है। यह त्योहार रबी फसलों यानि की सर्दियों में बोई जाने वाली फसल की कटाई को स्वीकार करने के लिए हर साल 13 जनवरी की रात को मनाया जाता है। इस साल भी आप इस त्योहार को अपने परिवार के साथ घर में मना सकते हैं। परंपरा के मुताबित देखा जाए तो लोहड़ी पर सामुदायिक अलाव होता था, लेकिन कोरोना के कारण अब ये संभव नहीं होता। आप इस त्योहार को अपने करीबियों के साथ मना सकते हैं।

अग्नि देवता को करते हैं भोजन अर्पित
यह सूर्य देवता, सूर्य को समर्पित है। यह भी कहा जाता है कि अलाव की लपटें सूर्य देवताओं को यह संदेश देती हैं कि वे भीषण सर्दी के दिनों को समाप्त कर दें। इसी वजह से, लोग कुछ विशेष खाने की चीजों को अलाव की ओर फेंक देते हैं जिसके लिए एक थाली तैयार की जाती है। अग्नि देवता को भोजन अर्पित करने का यह कार्य विशेष रूप से छोटे बच्चों और उनके माता-पिता और परिवार में नवविवाहित जोड़ों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। तो क्या आप जानना चाहते हैं कि वो खास खाने की चीजें क्या हैं? जानते हैं 4 पारंपरिक चीजें जिनके बिना लोहड़ी का अलाव अधूरा है।
1) रेवड़ी
तिल और चीनी से बनी रेवड़ी भी लोहड़ी की थाली में शामिल होती है। आमतौर पर भारत के उत्तरी भागों में इसे खाया जाता है। यह अलग-अलग स्वादों और आकारों में आता है। हालांकि, उनमें से दो बहुत फेमस हैं। जिसमें से एक है सफेद चीनी और तिल से बनी रेवड़ी और दूसरी कच्ची ब्राउन शुगर और तिल से बनी होती हैं। कभी-कभी, इसे केवड़ा के सार के साथ भी सुगंधित किया जाता है।
2) चिक्की
मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की सबसे पसंदीदा लोहड़ी व्यंजनों में से एक है और सर्दियों में लोग इसे खाना भी खूब पसंद करते हैं। कई प्रकार की चिक्की मिल सकती है लेकिन मूंगफली की चिक्की सबसे आम है। इसके अलावा तिल चिक्की या सूखे मेवे की चिक्की भी लोगों को काफी पसंद होती है। यह मिठाई सर्दी के मौसम में आपके शरीर को गर्म रखने के लिए भी जानी जाती है। अगर शादी के बाद यह आपकी पहली लोहड़ी है, तो आप सूखे मेवे की चिक्की का एक पैकेट भी उपहार में दे सकते हैं, जिसमें बादाम, पिस्ता, और काजू जैसे सूखे मेवे शामिल हैं।
3) तिल लड्डू
तिल की बर्फी से लेकर गजक या लड्डू तक, लोहड़ी की दावत में आपको लगभग हर चीज में तिल मिल जाएंगा। यह लड्डू भुने हुए तिल और गुड़ से बनाए जाते हैं और आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह एक ऐसा ट्रीट है जिसका त्योहार खत्म होने के बाद भी आनंद लिया जाता है क्योंकि इन लड्डूओं की शेल्फ लाइफ लंबी होती है।
4) पोपकॉर्न
लोहड़ी के त्योहार पर केवल तिल और गुड़ ही राज करते हैं। हालांकि पॉपकॉर्न, जिसे पंजाबी में फुले कहते हैं, वह भी लोहड़ी थाली के सबसे फेमस स्नैक्स हैं।


Next Story