लाइफ स्टाइल

4 ट्रेडिशनल ठंडे पेय,फैंसी कूलेंट से भी ज्यादा इफेक्टिव और डाइजेस्टिव हैं

HARRY
27 April 2023 6:01 PM GMT
4 ट्रेडिशनल ठंडे पेय,फैंसी कूलेंट से भी ज्यादा इफेक्टिव और डाइजेस्टिव हैं
x
गर्मी का मुकाबला करते ही थे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्मी, सर्दी, बरसात कोई भी मौसम हो, मम्मी की रसोई में हर मौसम की समस्याओं से लड़ने के नुस्खे मौजूद हैं। बढ़ती गर्मी अगर आपको परेशान कर रही है, तो इन ट्रेडिशनल कोल्ड ड्रिंक्स को जरूर ट्राई करें।

सोडियम, फाइबर, विटामिन डी से भरपूर सुपरफ़ूड गोंद कतीरा कूलिंग इफेक्ट वाला होता है। चित्र : एडोबी स्टॉक

जब फ्रिज नहीं था, एसी नहीं था, तब भी लोग गर्मी का मुकाबला करते ही थे। मौसम अनुकूल खानपान इसमें अहम भूमिका निभाता है। दिल्ली और एनसीआर गर्म और उमस भरे मौसम के लिए कुख्यात है। दोपहर के समय गर्मी और उमस इतनी बढ़ जाती है कि इसे सहन करना मुश्किल-सा लगता है। हीट वेव्स की शुरुआत होने पर फ्रिज में रखे चिल्ड ड्रिंक्स भी शरीर को कूल करने में नाकामयाब होते हैं। ऐसी स्थिति में दादी-नानी के आजमाए जा रहे कूलिंग मेथड ही सबसे अधिक कारगर होते हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ कूलिंग ड्रिंक को (traditional cooling drinks)।

पारंपरिक भारतीय चिकित्सा से प्रेरित

दरअसल यह कूलिंग मेथड पारंपरिक भारतीय चिकित्सा से प्रेरित हैं। इसलिए इन पर हम गर्मी को मात देने के लिए भरोसा कर सकते हैं। गर्मी में सबसे अधिक जरूरी होता है शरीर के तापमान को नियंत्रित रखना। ऐसी स्थिति में मां की बताई पारम्परिक रेसिपीज ही काम आती हैं।

यहां हैं 4 कूलिंग इफेक्ट वाले ट्रेडिशनल ड्रिंक जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं

1 गोंद कतीरा शरबत (gond katira drink)

सोडियम, फाइबर, विटामिन डी से भरपूर सुपरफ़ूड गोंद कतीरा कूलिंग इफेक्ट वाला होता है। यह जोड़ों को लुब्रिकेट करने में मदद करता है और पीठ दर्द को कम करने में भी मदद करता है। गर्मी के मौसम में शरीर के तापमान को कम कर ठंडा रखने के लिए इसका प्रयोग सदियों से किया जाता रहा है। यह अत्यधिक गर्मी के कारण नाक से खून बहने को भी नियंत्रित करता है। यह बोवेल मूवमेंट में मदद कर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता

Next Story