लाइफ स्टाइल

गुजरात के ऐसे 3 जगह, कम खर्च में कर पाएंगे मौज-मस्ती,बच्चों के साथ जरूर करें एक्सप्लोर

Sanjna Verma
27 May 2024 4:13 PM GMT
गुजरात के ऐसे 3 जगह, कम खर्च में कर पाएंगे मौज-मस्ती,बच्चों के साथ जरूर करें एक्सप्लोर
x


गुजरात में घूमने के लिए ऐसी कई जगहें हैं, जो बच्चों को बहुत पसंद आएगी। अगर आप गुजरात के ही रहने वाले हैं, तो वीकेंड पर यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप गुजरात घूमने गए हैं और बच्चों को किसी खास जगह पर घुमाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जाना बिल्कुल न भूलें। क्योंकि यहां जाकर केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि आपको भी मजा आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ खास ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां मस्ती करने के लिए आप जा सकते हैं।
समुद्री राष्ट्रीय उद्यान
अगर भी बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस जगह को लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। यहां पर लोग विदेशी पक्षियों और रंग बिरंगा मूंगा देखने आते हैं। इसके साथ ही यहां पर आपको समुद्री जानवरों की कई प्रजातियों के साथ-साथ डॉल्फिन भी देख पाएंगे। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि गुजरात में घूमने के लिहाज से यह काफी अच्छी जगह है।

कैसे पहुंचे
आप करीबी हवाई अड्डे जामनगर से यहां आ सकते हैं और यह सिर्फ 7 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा आप यहां पर राजकोट और जामनगर रेलवे स्टेशन के जरिए यहां तक यात्रा कर सकते हैं।
एंट्री फीस- 150 रुपये प्रति व्यक्ति

पिरोटन द्वीप
पिरोटन एक छोटा द्वीप है, जो घूमने के लिहाज से काफी अच्छी जगह है और आपको यहां पर किसी तरह की कमी का एहसास नहीं होगा। हालांकि द्वीप सिर्फ 3 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। यह द्वीप चारों तरफ से हरे-भरे क्षेत्र में फैला है। अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। यहां पर आप बोटिंग भी कर पाएंगे। क्य़ोंकि यहां तक आने का सिर्फ यही एक साधन है।

ऐसे पहुंचें
आपको बता दें कि यहां पर आप सिर्फ जलमार्ग से ही आ सकते हैं। इसके लिए आपको बेदी में नजदीकी बंदरगाह से एक किराए पर नाव लेनी होगी, जो आपको 2 घंटे में यहां पर पहुंचाएगी। अगर आप भी कुछ मजेदार करना चाहते हैं, तो आपको इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

वस्त्रपुर झील
यह तो सभी जानते हैं कि बच्चों को पानी वाली जगह से बहुत प्यार होता है। झील और समुद्र आदि बच्चों की पसंदीदा जगह होती है। ऐसे में आप बच्चों के साथ शहर की व्यस्त जिंदगी से अलग सुकून और शांति का समय बिताने के लिए यहां जा सकते हैं। यहां पर आप बच्चों के साथ पिकनिक और बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
लोकेशन- वस्त्रपुर, अहमदाबाद, गुजरात

ऐसे पहुंचे
अहमदाबाद से पालनपुर तक के लिए आपको आसानी से बस मिल जाएगी। इसकी दूरी 143 किमी है और आप यहां सिर्फ 3 घंटे में पहुंच जाएंगे।


Next Story