लाइफ स्टाइल

3 भारतीय करी हुए दुनिया के टॉप 10 लिस्ट में शामिल, जानिये क्या है इनकी खासियत

SANTOSI TANDI
25 Jun 2023 11:57 AM GMT
3 भारतीय करी हुए दुनिया के टॉप 10 लिस्ट में शामिल, जानिये क्या है इनकी खासियत
x
3 भारतीय करी हुए दुनिया के टॉप 10 लिस्ट
भारतीय खानपान और स्वाद की बात ही कुछ और है। यहां के स्वाद के चटकारे विदेशियों के जुबान में छाए हुए हैं। यहां जितने राज्य और शहर हैं सभी के अपने अलग-अलग पारंपरिक और स्पेशल व्यंजन होते हैं, जिन्हें वहां के स्थानीय लोगों के अलावा बाहर के लोग भी पसंद करते हैं। हाल ही में जापानी और अमेरिकी राजदूत भारतीय खाने का मजा लेते हुए दिखे हैं और इनके ये वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको तीन भारतीय करी के बारे में बताएंगे जिसने दुनियाभर के टॉप टेन करी की लिस्ट में जगह बनाई है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
शाही पनीर
हर खास अवसर की शान और थाली की जान शाही पनीर की रेसिपी भारत में खूब पसंद की जाती है। टेस्ट एटलस ने इस करी डिश को टॉप 4 स्थान पर रैंक किया है। यह वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन सभी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। शादी हो या पार्टी सभी तरह के कार्यक्रमों में इस डिश को शामिल किया जाता है। काजू और टमाटर का मुख्य रूप से इस्तेमाल करते हुए इस डिश को तैयार किया जाता है, ताकि इसमें क्रीमी टेस्ट आए और साधारण पनीर को शाही स्वाद दे। शाही पनीर को क्रीम और धनिया पत्ती से गार्निश करते हुए ऊपर से मक्खन डालकर नान, जीरा राइस और रोटी के साथ सर्व किया जाता है।
मलाई कोफ्ता
नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी लाने वाले खास डिश में से एक मलाई कोफ्ता को टेस्ट एटलस नें टॉप टेन करी डिशेज में 5वें स्थान पर रखा है। भारत में कई तरह से कोफ्ते बनाए जाते हैं। लेकिन मलाई कोफ्ता इन सभी में खास है, क्योंकि इसे आलू, मेवे और पनीर से पहले कोफ्ता बनाया जाता है। फिर टमाटर और पारंपरिक मसालों से ग्रेवी बनाकर कोफ्ते को इस करी में पकाया जाता है। इस डिश को खासतौर पर मेहमानों के लिए, पार्टी या विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। इस टेस्टी डिश को आमतौर पर चावल, नान और तंदूरी रोटी के साथ खाया जाता है।
बटर चिकन
बटर चिकन की ये डिलीशियस रेसिपी उत्तर भारत में खूब पसंद की जाती है। पंजाब के रसोई में खास तौर पर तैयार की जाने वाली इस डिश को भारतीयों के अलावा विदेशी भी खूब पसंद करते हैं। इस खास डिश को टेस्ट एटलस ने टॉप टेन में 6वां स्थान दिया है। इसे बनाने के लिए रातभर चिकन को मैरीनेट कर भूनें। चिकन को टमाटर, क्रीम और मसाले से करी तैयार की जाती है। नॉनवेज (नॉनवेज रेसिपी) खाने वालों को यह डिश काफी पसंद आती है और यह सभी पार्टी और कार्यक्रमों में बनने वाला पॉपुलर व्यंजन में से एक है।
ये रहे टेस्ट एटलस की रैंकिंग रिपोर्ट, जिसमें भारत के तीन करी को शामिल किया गया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story