लाइफ स्टाइल

आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान

jantaserishta.com
24 Jan 2026 11:08 AM IST
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
x
नई दिल्ली: भोजन में पौष्टिकता की कमी की वजह से बच्चों से लेकर महिलाओं में रक्त की कमी साधारण समस्या बन चुकी है। सिर दर्द, चक्कर आना और कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर आयरन की दवा देते हैं, जिससे शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाया जा सके, लेकिन कई बार दवा लेने के बाद भी शरीर एनीमिया की कमी से जूझने लगता है और कई बीमारियां घेर लेती हैं। आज हम आपको आयुर्वेद के उन तीन नियमों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सात दिन करने से शरीर में बदलाव देखने को मिल जाएंगे।
पहला उपाय है आयुर्वेदिक पंचामृत। इस उपाय में आयुर्वेद ने कुछ ऐसी घरेलू चीजों के सेवन की सलाह दी है जो रसोईघर में ही मौजूद हैं और जिनके फायदों के बारे में कम ही लोग जानते हैं। रक्त की कमी होने पर 2 मुनक्का और 2 अंजीर को रात में भिगोकर सुबह सेवन करना चाहिए, लौह भस्म और शहद को मिलाकर चाटना चाहिए, सुबह खाली पेट सफेद पेठे और आंवला का रस पीना चाहिए, तिल और गुड़ का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए और रात के समय गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए। ये सभी उपाय प्रभावी तरीके से काम करते हैं।
दूसरा उपाय है आहार तालिका, यानी भोजन में ऐसा क्या शामिल करें जो शरीर में रक्त को बढ़ाने में मदद करे। इसके लिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, सहजन की पत्ती और डंडी, और चुकंदर शामिल कर सकते हैं। फलों में अनार, अंगूर, सेब और खजूर का सेवन कर सकते हैं। अपने भोजन में दिन के समय छाछ जरूर शामिल करें। ये पेट को साफ रखने से लेकर शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने में सपोर्ट करती है।
अब ये भी जानना जरूरी है कि किन चीजों के सेवन से बचना है। ज्यादा मात्रा में हरी मिर्च, बैंगन, ज्यादा खट्टे फल, पैक्ड खाना या पेय पदार्थों से परहेज करना जरूरी है। तीसरा उपाय है रक्त के शोधन और निर्माण में सहायता करने वाले कुछ तरीके, जैसे लोहे के बर्तन में खाना बनाना। शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाने के लिए आयरन का होना बहुत जरूरी है। दूसरा तरीका है सूर्य स्नान। सर्दी हो या गर्मी, सुबह की हल्की धूप शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। सुबह की धूप शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को मजबूती देता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story