लाइफ स्टाइल

शादी से पहले सेक्स के 3 फायदे और 3 नुकसान, जानकर दूर कर सकते हैं मन की उलझन

Teja
22 Feb 2023 12:16 PM GMT
शादी से पहले सेक्स के 3 फायदे और 3 नुकसान, जानकर दूर कर सकते हैं मन की उलझन
x

क्या हैं फायदे?

1. फिजिकल कम्पैटबिलटी

कई लोग मानते हैं कि रिश्ते में सेक्स उतना ज्यादा अहम रोल प्ले नहीं करता, लेकिन सच तो ये है कि इसका रोल काफी अहम होता है। ये इंटिमेसी इस बात को जानने में मदद करती है कि दो साथियों के बीच में फिजिकल कम्पैटबिलटी है या नहीं। ऐसे कई शादीशुदा रिश्तों के उदाहरण देखने को मिल जाएंगे, जो बाद में सिर्फ इसलिए मुश्किल में आ गए क्योंकि कपल इस स्तर पर एक-दूसरे से जुड़ नहीं पाए।

2. एक-दूसरे की प्लेजर पॉइंट को जानना

ये आपको एक-दूसरे के प्लेजर पॉइंट को समझने में मदद करती है, जिससे ये भी साफ हो जाता है कि शादी के बाद आप इसे कैरी कर सकेंगे या नहीं। उदाहरण के लिए अगर आपका साथी ऐसा है जिसे वाइल्ड सेक्स पसंद है, लेकिन आप इसे लेकर बिल्कुल सहज नहीं हैं, तो आपको ये पहले ही क्लियर हो जाएगा। और जिंदगीभर इसे झेलने की जगह आप पहले की क्विट कर सकती हैं।

3. पसंद-नापसंद जानना

ये आपको फुल रिलेशनशिप में आने से पहले ही एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को जानने में मदद करता है। फिजिकल रिलेशन से जुड़ी बॉडी इनस्कियोरिटी, हाइजीन, जैसी चिंताओं को भी ये दूर करने में सहायता करता है, जिससे शादी के बाद दोनों कपल्स इंटिमेसी को खुलकर इंजॉय कर पाते हैं।

जानिए क्या हैं नुकसान?

1. डिच किए जाने का डर

दुनिया में सभी लोग अच्छे हों, ये जरूरी नहीं है। ऐसे में इसका हाई रिस्क होता है कि कोई आपको शादी से पहले संबंध बनाने के नाम पर इस्तेमाल कर सकता है। वह किस लेवल तक जा सकता है, इसका शायद आपको अंदाजा तक न हो। यही वजह है कि आज भी कपल्स को मैरिज से पहले फिजिकल इंटिमेसी से दूर रहने के लिए कहा जाता है।

2. प्रेग्नेंसी

क्या आप जानते हैं कि कॉन्डम भी प्रेग्नेंसी के केस में 100त्न प्रटेक्शन देने की गैरन्टी नहीं देता है। ऐसे में अगर लड़की शादी से पहले प्रेगनेंट हो जाएं, तो ये मुसीबत साबित हो सकता है। खासतौर से उस स्थिति में तो और जिसमें किसी वजह से वेडिंग डेट आगे खिसकानी पड़ जाए। इस सिचुएशन में क्या हो सकता है, ये आप खुद सोच ही सकते हैं।

3. मूव ऑन करने में परेशानी

मान लीजिए कि आप दोनों की फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर जरूरतें अलग-अलग हैं और दोनों ही संतुष्ट महसूस नहीं कर पा रहे हैं। दोनों अलग होने का फैसला लेते हैं। इसके बाद मूव ऑन करना खासतौर से लड़कियों के लिए बेहद पेचीदा साबित हो सकता है। साथ ही मन में जो गिल्ट फैक्टर बनेगा, वो उनके लिए किसी नए रिश्ते में जाने की राह में रोड़ा बनकर सामने आएगा।

Next Story