धर्म-अध्यात्म

26 दिसंबर 2021: जानिए रविवार के दिन कौन सा होगा आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर

Tara Tandi
26 Dec 2021 3:53 AM GMT
26 दिसंबर 2021: जानिए रविवार के दिन कौन सा होगा आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
प्रेमियों के लिए दिन सार्थक रहने वाला है। विवाह की तैयारी कर रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। भविष्य की किसी योजना पर विचार करने का अच्छा दिन है। कोर्ट-कचेहरी के केस और लंबे चलेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हल्का नीला
अंक 2
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी बात मनवाने में संघर्ष करना पड़ सकता है। अब तक जो काम की अति झेल रहे थे, उनको अब जल्द ही राहत मिलने वाली है। शादी सगाई जैसे कामों में रूकावट आ सकती है। प्रेमी रूठ सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लेमन
अंक 3
छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बेचैन रहेंगे। आमदनी में गिरावट होगी। किसी कारणवश आपकी नौकरी छूट गई थी तो आज का दिन उपयुक्त है आवेदन भरने के लिए। यात्रा से लाभ होने की सभंवना है।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग- भूरा
अंक 4
बिजनेस टूर पर जाना हो सकता है। पुराने किसी मित्रों से मिलने का मौका मिल सकता है। सोशल मीडिया नेटवर्किंग से फायदा मिल सकता है। नए कामकाजी संबंध बन सकते हैं। पति-पत्नी के रिश्तों में ताल-मेल बनाने की आवश्यकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग- काला
अंक 5
आपकी मेहनत आने वाले समय में आपको लाभ अवश्य देगी। उच्च शिक्षा में बाधा आएगी। काम की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। व्यापार आपका ठप पड़ सकता है।
शुभ अंक -11
शुभ रंग- पीला
अंक 6
आलस्य के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। शाम रंगीन बीतेगी। बिजनेस टूर पर जा सकते हैं। रूका हुआ पैसा मुश्किल से वापस मिलेगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 7
पूजा पाठ, धर्म कर्म में मन लगेगा, नए शादीशुदा जोड़ों में आपसी तालमेल बढ़ेगा। बैंक से लोन अप्रूव हो सकता है। बहन की शादी तय हो सकती है। जमीन-जायदाद की डील में सावधानी बरतनें का प्रयास करे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेंगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग - लाल
अंक 8
यात्रा में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थीजनों पढ़ाई लिखाई में दिक्कत आएगी। पिता के साथ विवाद हो सकता है। दिन को नियमित रखें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- पीला
अंक 9
दिल और दिमाग का सही उपयोग आपको तरक्की की ओर ले जाएगा। घर की शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपना कुछ समय परिवार और बच्चों को देना पड़ेगा। असमंजस के कारण गलत निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा

Next Story