लाइफ स्टाइल

80 देशों के 25 प्रतिशत लोगों ने बताया पत्नी की पिटाई को सही, जानें AI का क्या है कहना

SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 11:26 AM GMT
80 देशों के 25 प्रतिशत लोगों ने बताया पत्नी की पिटाई को सही, जानें AI का क्या है कहना
x
80 देशों के 25 प्रतिशत लोगों ने बताया पत्नी की
आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। परंतु गौर करने वाली बात यह है कि बहुत से लोग आज भी रूढ़िवादी विचारों से घिरे हुए हैं। हाल ही में सामने आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट भी ऐसे ही विचारों को दर्शाती है। यूएन की रिपोर्ट साफ बताती है कि लगभग 90 प्रतिशत लोग, यानी दुनियाभर में दस में से लगभग 9 लोग महिलाओं के खिलाफ पूर्वाग्रह रखते हैं।
यूएन की रिपोर्ट में क्या सामने आया?
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने जेंडर सोशल नॉर्म्स इंडेक्स रिपोर्ट नाम की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट पिछले में 10 वर्षों में महिला अधिकारों और मुद्दों द्वारा की गई प्रगति का मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, "दुनियाभर में 69 प्रतिशत लोगों का भी मानना है कि महिलाओं की तुलना में पुरुष बेहतर राजनीति साबित होते हैं, वहीं 40 प्रतिशत मानते हैं कि पुरुष महिलाओं की तुलना में बेहतर कारोबारी बनते हैं।" इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 80 देशों के 25 प्रतिशत लोगों के लिए पुरुषों द्वारा पत्तियों को पीटना जायज है।
इसे भी पढ़ेंः घर है महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा अनसेफ, यूएन स्टडी के अनुसार हर घंटे दुनियाभर में मारी जा रही 6 महिलाएं
आखिर पुरुष क्यों करते हैं पत्नी की पिटाई?
पुरुष क्यों करते हैं पत्नी की पिटाई? बॉर्ड डॉट कॉम पर इस सवाल के जवाब में बताया गया है कि क्रोध, नियंत्रण, आत्म-सम्मान और मादक पदार्थ का सेवन जैसे कारण सामने आए। एआई का कहना है कि जब पुरुष क्रोधित होते हैं वे अपनी पत्नियों पर मौखिक या शारीरिक रूप से चिल्लाते हैं। कुछ पुरुष अपनी पत्नियों को नियंत्रित करने के लिए पीटते हैं। इसके अलावा बहुत से पुरुष नशे में भी अपनी पत्नी की पिटाई करते हैं।
कौन देता है पुरुषों को पिटाई करने का अधिकार?
एआई से पुरुषों को पिटाई करने का अधिकार से जुड़े सवाल करने पर जवाब मिला, "पुरुषों को अपनी पत्नी को पीटने का अधिकार नहीं है। अधिकांश देशों में घरेलू हिंसा एक अपराध है और इसे कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता है। अगर कोई आदमी अपनी पत्नी को पीट रहा है, तो वह कानून तोड़ रहा है और उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"
एआई का यह जवाब साफ करता है कि लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। क्रोधित होने या पत्नी को कंट्रोल करने जैसी किसी भी वजह से पति अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठा सकता है और ऐसा करने पर पत्नी अपने खिलाफ आवाज उठा सकती है।
इसे भी पढ़ेंः AI: कैटरीना कैफ की तरह मॉडर्न नहीं बल्कि आम परिवार की बहू में होने चाहिए ये गुण
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story