लाइफ स्टाइल

2022 Celebration: घर पर ही बनाएं Rainbow Crepe Cake

Ritisha Jaiswal
31 Dec 2021 6:59 AM GMT
2022 Celebration: घर पर ही बनाएं Rainbow Crepe Cake
x
यह ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। चलिए आपको बताते हैं

अगर आप भी नए साल के मौके पर बच्चों के लिए कुछ खास बनाने की सोच रही हैं तो आप Rainbow Crepe Cake बना सकती हैं। यह ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। चलिए आपको बताते हैं इसकी पूरी रेसिपी...

सामग्री (सर्विंग्स - 4 - 5)
मैदा - 325 ग्राम
पिसी चीनी - 120 ग्राम
अंडे - 6
मक्खन - 100 मि.ली
दूध - 800 मि.ली
फूड कलर (लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, बैंगनी)
फेटी हुई मलाई
बनाने की रेसिपी
1. एक बाउल में मैदा, पिसी चीनी और 6 अंडे डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
2. फिर इसमें मक्खन और दूध डालकर अच्छी तरह फेंटकर घोल बनाएं।
3. बैटर को समान रूप से 6 बाउल में बांट लें। हर कटोरी में फूडकलर की कुछ बूंदें डालें और तब तक फेंटें जब तक कि पूरी तरह से मिक्स न हो जाए और बैटर रंगीन न हो जाए।
4. एक पैन में थोड़ा-सा मक्खन गर्म करें। इसमें बैंगनी क्रेप बैटर डालकर पका लें। सभी अलग-अलग रंग के क्रेप बैटर को इसी तरह पकाकर 5-6 क्रेप तैयार कर लें।
5. अब एक बैंगनी रंग के क्रेप पर व्हीप्ड क्रीम लगाएं। इसके ऊपर दूसरी बैंगनी क्रेप रखकर व्हीप्ड क्रीम लगाएं।
6. इसी तरह सभी बैंगनी क्रेप को रखकर व्हीप्ड क्रीम लगाते जाएं। फिर नीले, हरे, पीले, नारंगी, और लाल रंग के क्रेप को भी इसी तरह व्हीप्ड क्रीम लगाकर एक के उपर एक रखते जाएं।
7. अब क्रेप केक को व्हीप्ड क्रीम से ढक दें, ताकि वह बाहर से पूरी तरह से सफेद हो जाए। इसे स्लाइस में काट लें।
8. लीजिए आपका Rainbow Crepe Cake बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।



Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story