लाइफ स्टाइल

2 July Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएंगे आज सकारात्मक बदलाव

Neha Dani
2 July 2022 4:45 AM GMT
2 July Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएंगे आज सकारात्मक बदलाव
x
अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।

ग्रहों की बदली हुई साल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचना होगा। इस समय की गई लापरवाही अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फेर सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:29

शुभ समय:प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होने के आसार हैं। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति भी मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में कंपटीशन काफी अधिक रहेगा। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज आपको उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। सेहत की बात करें तो आप ज्यादा तले, भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करें, खासतौर पर यदि पहले से ही आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो लापरवाही न करें ।

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर यदि आप ऑनलाइन व्यापार करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए यह समय उचित है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज पिता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। शादीशुदा जातक अपने रिश्ते में गलतफहमियों को जगा न दें। यदि आपके मन में कोई भी बात है तो अपने प्रिय से आप खुलकर बात करें। ज्यादा चिंता करना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022: दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022: दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा, साथ ही सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। यदि घर के कुछ सदस्यों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो आज सारे गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज अचानक कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक:11


सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो आज उसके पूरे होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। बॉस भी आप के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी काफी परिश्रम करना पड़ सकता है। कड़े संघर्ष के बाद आपके हाथ सफलता लगने की संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें, इससे आप आर्थिक तंगी से बचे रहेंगे। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे।


Next Story