लाइफ स्टाइल

घर पर बनाए टेस्टी चना दाल वड़ा...जाने मजेदार रेसिपी

Subhi
29 March 2021 11:04 AM IST
घर पर बनाए टेस्टी चना दाल वड़ा...जाने मजेदार रेसिपी
x

सामग्री :

चना दाल- 1 कप, अदरक का टुकड़ा- आधा इंच, पुदीना पत्ता- 8 बारीक कटे, सौंफ- एक बड़ा चम्मच, धनियापत्ती बारीक कटी, प्याज- 1/2 कप बारीक कटा, करी पत्ता- 8-10, सूजी- डेढ़ बड़ा चम्मच, हरी मिर्च- एक, लहसुन की तीन कलियां, नमक स्वादानुसार,
तेल तलने के लिए
विधि :
चना दाल को धोकर 2 घंटे के लिए भिगोकर रख देंगे। मिक्सर में दाल, करी पत्ता, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा-सा पानी डालकर दरदरा पीस लेंगे। इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें पुदीना, धनिया पत्ती, प्याज, सूजी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उंगलियों में थोड़ा-सा पानी लगाकर मिश्रण को चपटा कर तेल में डालते जाएंगे। वड़े को सुनहरे होने तक सेंके। तैयार है चना दाल वड़ा, जिसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।


Next Story