लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण दवा है स्टीविया ...ऐसे करे इस्तेमाल

Subhi
27 March 2021 6:24 AM GMT
डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण दवा है स्टीविया ...ऐसे करे इस्तेमाल
x
डायबिटीज यानी मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है जो आजकल सामान्य बीमारी बन गई है।

डायबिटीज यानी मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है जो आजकल सामान्य बीमारी बन गई है। दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ की मानें तो 2045 तक मरीजों की संख्या 62 करोड़ तक पहुंच सकती है। केवल भारत में तकरीबन 8 करोड़ मरीज हैं। इसके लिए भारत को मधुमेह की राजधानी कहा जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या, अनुचित आहार और गलत खानपान की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं, जिनमें एक रोग डायबिटीज है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। वहीं, अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। इसके लिए दवा के साथ परहेज की जरूरत पड़ती है। वहीं, खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो स्टीविया का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि स्टीविया डायबिटीज रोग के लिए रामबाण दवा है। आइए जानते हैं कि स्टीविया क्या है और कैसे सेवन करें-

स्टीविया क्या है
दुनियाभर के कई देशों में स्टीविया का इस्तेमाल नेचुरल मिठास के लिए किया जाता है। इसे कई स्टीविया संयंत्र के नाम से भी जाना जाता है। लोग सामान्य बोलचाल में इसे मीठी पत्ती भी कहते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। 2011 की एक शोध के अनुसार, स्टीविया में एंटी-डायबिटीक के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें क्षति बीटा सेल्स को पुन: सशक्त करने के भी गुण पाए जाते हैं। बल्ड शुगर को कंट्रोल करने के लिए स्टीविया बहुत ही लाभदायक होता है।
ऐसे करें सेवन
विशेषज्ञों की मानें तो स्टीविया के पाउडर का रोजाना सेवन करने से डायबिटीज में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास पानी अथवा दूध में आधा ग्राम स्टीविया मिलाकर सेवन करें। यह ब्लड में शुगर की मात्रा बढऩे नहीं देता है। साथ ही चीनी से 20 गुणा ज्यादा मिठास देता है। अन्य कई बीमारियों को यह जड़ से मिटाने में सक्षम है।


Next Story