लाइफ स्टाइल

इस बार ट्राई करे कुछ नया, बनाए ओट्स मंचूरियन

Kiran
6 Jun 2023 1:17 PM GMT
इस बार ट्राई करे कुछ नया, बनाए ओट्स मंचूरियन
x
जब भी कभी चाइनीज फ़ूड खाने की बात की जाती हैं तो मंचूरियन को उसमें जारूर शामिल किया जाता हैं जिसके स्वाद के सभी दीवाने हैं। लेकिन हमेशा एक समान मंचूरियन बोरियत ला सकता हैं तो इसमें भी कुछ नया ट्राई करने की जरूरत हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए ओट्स मंचूरियन बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत भी देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
ओट्स - 100 ग्राम
प्याज - 1 कटा हुआ
शिमला मिर्च - 1/2
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 चम्मच
गाजर - 1/2
पत्ता गोभी - 2
सिरका - 1 चम्मच
चावल का आटा - 1/2 कप
तेल - जरुरत अनुसार
सोया सॉस - 1 चम्मच
टोमेटो सॉस - 1/2 चम्मच
चिली सॉस - 1 चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
हरी मिर्च - 2
बनाने की विधि
- सबसे पहले ओट्स को पानी में डालकर कुछ देर के लिए भिगोएं।
- अब सभी सब्जियों को एक बाउल में बारीक काट लें।
- उसके बाद इसमें चावल का आटा, नमक और ओट्स मिलाएं।
- तैयार मिश्रण के छोटे- छोटे बॉल्स बनाएं। ध्यान रहे बॉल्स ज्यादा मुलायम न हो।
- अब बेकिंग ट्रे में बॉल्स रखकर 5-10 मिनट तक बेक करें।
- इधर एक कड़ाई में तेल गर्म करके प्याज, अदरक और लहसुन भूनें।
- अब इसमें सिरका और सॉस डालकर कुछ देर पकाएं।
- फिर इसमें थोड़ा पानी और मंचूरियन बॉल्स डालकर कुछ देर पकाएं।
- लीजिए आपके ओट्स मंचूरियन बनकर तैयार है। इसे प्लेट में डालकर सर्व करें।
Next Story