लाइफ स्टाइल

घर पर ही आसानी से बनाए ऑलमंड बिस्किट, चाय के साथ लें इनका मजा

Kiran
6 Jun 2023 1:14 PM GMT
घर पर ही आसानी से बनाए ऑलमंड बिस्किट, चाय के साथ लें इनका मजा
x
चाय के साथ बिस्किट खाना सभी पसंद करते हैं और इसके कई लोग बाजार से बेकरी के बेकिंग बिस्किट लाना पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहे तो आसानी से सस्ते में इन्हें अपने घर पर भी बना सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए ऑलमंड बिस्किट बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं जिनका चाय के साथ सेवन किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप ब्राउन शुगर
- 1 कप मैदा
- 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- 1 टीस्पून वेनिला एसेंस
- 1/4 कप बटर
- 2 1/2 टेबलस्पून ठंडा दूध
- 1/3 कप बारीक कटे बादाम
- बटर पेपर
- बाउल
- माइक्रोवेव अवन
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, ब्राउन शुगर, बेकिंग पाउडर में डाल लें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें बटर डालें और फिर से फेंटें।
- अब इसमें दूध डालकर अच्छे से गूंद लें।
- अब इसे ढककर फ्रिज में 30-35 मिनट के लिए रख दें।
- फिर मिश्रण को एक चकले पर रखकर थोड़ा मोटा बेल लें।
- तैयार रोटी से मनचाहे आकार की बिस्किट काट लें। आप चाहें केक कटर से भी छोटे-छोटे बिस्किट काट लें।
- बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रखें। इस पर कटी हुई बिस्किट रख दें।
- माइक्रोवेव अवन को 5 मिनट के लिए 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें।
- इसके बाद ट्रे को अवन में रखकर 15 मिनट के लिए बेक करें।
- तय समय बाद ट्रे बाहर निकालें और एक बिस्किट पर चाकू गड़ाकर चेक कर लें।
- अगर बिस्किट बेक हो गए हैं तो चाकू साफ रहेगा और अगर नहीं तो गीला रहेगा।
- अगर गीला है तो 3 मिनट तक और बेक कर लें।
- इसके बाद बिस्किट वाली ट्रे निकालें और इन पाउडर शुगर छिड़क लें।
- तैयार बादाम बिस्किट को चाहें तुरंत खाएं या फिर स्टोर करके रख लें।
Next Story