लाइफ स्टाइल

वट सावित्री व्रत के दिन क्या है बांस का महत्व? जानें

SANTOSI TANDI
6 Jun 2023 11:29 AM GMT
वट सावित्री व्रत के दिन क्या है बांस का महत्व? जानें
x
वट सावित्री व्रत के दिन क्या
19 मई, दिन शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा।इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा कर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं।
वट सावित्री व्रत के दिन जितना बरगद के पेड़ का महत्व है उतना ही बांस का भी महत्व है। मान्यता है कि इस दिन बांस का प्रयोग करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है और संबंध में मधुरता स्थापित होती है।
ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि वट सावित्री व्रत के दिन आखिर क्या है बांस का महत्व।साथ ही, यह भी जानेंगे कि बांस का किस प्रकार वट सवित्री की पूजा में किया जाता है प्रयोग।
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार सत्यवान जंगल में लकड़ी काटने गए थे।
उनके पीछे-पीछे सावित्री भी वहां पहुंची।उन्होंने देखा कि उनके पति बहुत थक गए हैं।
तब सावित्री ने बांस का पंखा बनाकर अपने पति सत्यवान को पंखा किया।
यह भी पढ़ें:Vat Savitri Vrat 2023 Date, Shubh Muhurt and Puja vidhi : कब है वट सावित्री व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
ऐसा करने से सत्यवान की थकावट दूर हो गई और गर्मी से उन्हें राहत मिली।
तभी से वट सावित्री व्रत (वट सावित्री व्रत के उपाय) के दिन बांस का पंखा बनाने की परंपरा स्थापित हुई।
बांस का पंखा इस दिन अपने पति को करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बनता है।
vat savitri vrat par bamboo ka mahatva
साथ ही, वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर होती हैं।वैवाहिक संबंध मधुर बनता है।
अगर बांस का पंखा बनाना आपके लिए मुश्किल हो तो आप बांस को पूजा में ले सकते हैं।
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री में एक सामग्री बांस को भी जोड़ लीजिए।
vat savitri vrat par bamboo ki puja
बरगद के पेड़ की पूजा के बाद बांस की पूजा कीजिये।
फिर उस बांस को घर में अगले वट सावित्री व्रत तक रखिये।
अगले व्रत पर उस बांस को किसी मंदिर में चढ़ा दीजिए।
यह भी पढ़ें:Vat Savitri Vrat Katha 2023: वट सावित्री व्रत की जरूर पढ़ें कथा, मिलेंगे ये लाभ
ध्यान रहे बांस काटना नहीं है पेड़ से अलग हुआ बांस का टुकड़ा ही लेना है।
पूजा में बांस रखना संभव न हो तो पेड़ से अलग होकर गिरी हुई कोई टहनी भी ले सकते हैं।
उस टहनी को आप गंगाजल या जल में तुलसी डालकर धो सकते हैं।इससे वह लड़की शुद्ध हो जाएगी।
तो ये है वट सावित्री व्रत के दिन बांस का महत्व।अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story