लाइफ स्टाइल

इस छठ पर बनाएं लाल साग की सब्जी

Ritisha Jaiswal
30 Oct 2022 9:17 PM IST
इस छठ पर बनाएं लाल साग की सब्जी
x
छठ के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ-साथ मां छठी की पूजा भी करती हैं


छठ के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ-साथ मां छठी की पूजा भी करती हैं। मां छठी की पूजा के साथ भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। छठ का त्योहार कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। छठ में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। जिनमें से लाल साग भी हर किसी के द्वारा छठ पूजा में बनाया जाता है। अगर इस बार आप भी लाल साग छठ के लिए बनाने की सोच रही हैं तो इस मजेदार रेसिपी के द्वारा बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री
लाल साग - 3 कप
सूखी लाल मिर्च - 3-4
हींग - 1/4 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
राई - 1/4 छोटा चम्मच
आमचूर - 1 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
सफेद तिल - 1 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार

बनाने की विधि
1. सबसे पहले आप लाल साग को छाट लें।
2. इसके बाद इसे अच्छे से धो लें।
3. एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
4. जैसे तेल गर्म हो जाए इसमें हींग, जीरा और सूखी मिर्च डालकर भून लें।
5. इन सारे मसालों को अच्छे से भून लें।
6. मसालों को पकाने के बाद इसमें राई डाल दें।
7. जैसे राई अच्छे से भून जाए तो इसमें लाल साग डाल दें।
8. साग को मसालों के साथ अच्छे से भून लें।
9. लाल साग का स्वाद बढ़ाने के लिए आप उसमें अलग से तड़का जरुर लगाएं।
10. एक पैन में तेल डालें और उसमें सूखी लाल मिर्च, राई और तिल डाल दें।
11. इन सारी चीजों को अच्छे से पका लें।
12. पकाने के बाद इसे लाल साग में मिलाएं।
13. लाल साग को अच्छे से मिक्स कर लें।
14. आपका लाल साग बनकर तैयार है। छठ पूजा में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

नसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


Next Story