लाइफ स्टाइल

घर पर बनाएं चार अलग तरह की रोटियां, जानें बनाने की विधि

Tulsi Rao
12 Nov 2021 9:13 AM GMT
घर पर बनाएं चार अलग तरह की रोटियां, जानें बनाने की विधि
x
अक्सर आप रोज एक ऐसे खाने से ऊब जाते हैं। रूटीन खाने के अलावा बीच में एक दो दिन तो आप कुछ स्पेशल बनाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर आप रोज एक ऐसे खाने से ऊब जाते हैं। रूटीन खाने के अलावा बीच में एक दो दिन तो आप कुछ स्पेशल बनाते हैं हालांकि बहुत सारे कामों के बीच रोजाना कुछ अलग और स्पेशल बनाना आसान नहीं होता। ऐसे में मजबूरन ज्यादातर घरों में रोज वही दाल चावल रोटी सब्जी बनता है। आप दाल में बदलाव कर सकते हैं। सब्जी में भी आपके पास कई विकल्प होते हैं। यहां तक कि चावल में भी आप प्लेन राइस से पुलाव तक और जीरा राइस से बिरयानी तक बना कर खाने का स्वाद बदल सकते हैं पर रोटी में ऐसा नहीं होता। आप पराठे या पूरी तो बनाते हैं लेकिन बिना तेल के दाल या सब्जी के साथ खाने के लिए साधारण चपाती के बजाय कुछ और नहीं बना पाते। ऐसे में हम आपको आज अलग अलग तरह की रोटी बनाना बताएंगे। रोटी में भी आपके पास कई विकल्प हैं जो स्वस्थ भी है और स्वादिष्ट भी।

मिस्सी रोटी
मिस्सी रोटी बनाने की सामग्री- गेहूं का आटा, बेसन, नमक, अजवाइन, प्याज, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी, धनिया।
बनाने की विधि
साधारण रोटी की तरह मिस्सी रोटी भी बनती है। गेहूं के आटे और बेसन को मिलाकर बाकी सभी सामग्रियों को डालकर आटा गूंद लिया जाता है और इसी मसालेदार आटे की रोटियां बनती हैं। मक्खन या घी लगाकर आप इसे खा सकते हैं।
नान
नान बनाने के लिए सामग्री- मैदा, हल्की शक्कर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, ताजा गाढ़ा दही, तेल और आटा गूंथने के लिए गुनगुना पानी।
बनाने की विधि
सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूंद लें और फिर दो घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें। दो घंटे बाद एक बार फिर गूंद लें। आटे को अंडाकार बेलकर तवे पर सेक लें। नान पर हल्का पानी लगाएं ताकि वह तवे पर चिपके नहीं।
तंदूरी रोटी
तंदूरी रोटी बनाने की सामग्री- आटा,नमक, तेल,पानी जरूरत के अनुसार
बनाने की विधि
आटा, तेल और चुटकी भर नमक मिलाकर नरम आटा गूंद लें। आटे में थोड़ा तेल लगाकर आधे घंटे के लिए रख दें।बाद में लाई बनाकर साधारण चपाती से बड़ी रोटी बेल लें। तवा जब बहुत ज्यादा गर्म हो जाए तब रोटी तवे पर डालें। इसके लिए रोटी के एक साइड में नमक पानी का घोल हल्का हल्का लगाएं। रोटी को साइड से उंगलियों से थोड़ा दबा दें ताकि ये तवे पर फूले नहीं और तंदूर जैसा टेक्सचर दे। जब रोटी में थोड़े बबल्स उठने लगे तो तवे को उल्टा कर के रोटी रखकर सेक लें। फिर सीधे फ्लेम के सामने रोटी को भूरे चकत्ते पड़ने तक सेके।
मक्के की रोटी
मक्के की रोटी बनाने की सामग्री- मक्के का आटा, बारीक कटा हुआ धनिया, अजवाइन, नमक, घी या तेल और गुनगुना पानी
बनाने की विधि
मकई के आटे को छानकर उसमें धनिया, अजवाइन और नमक मिलाकर नरम आटा गूंद लें। अब लोई बनाकर हाथ से दबाएं। हाथ में हल्का पानी लगा लें ताकि आटा चिपके नहीं। आप इसे हाथ से ही हल्का हल्का दबाकर बेल सकते हैं। फिर तवे पर सेक लें। दोनों तरफ से सुनहरा होने तक रोटी को सेंक लें। इसके लिए मक्खन या घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।


Next Story