
x
Ladakh लद्दाख : पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हुए उग्र प्रदर्शन पर उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निरंतर शांति प्रगति का आधार है और प्रशासन लद्दाख के विकास, स्थिरता व समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लेह में उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए शेष प्रतिबंधों में चरणबद्ध ढील देने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल, पुलिस महानिदेशक डॉ. एस.डी. सिंह जामवाल, डीआईजी श्रीनगर दक्षिण पी.के. सिंह, लेह के उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सीओ 79 संजय कुमार और सीओ 25 रजत जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने उपराज्यपाल को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया कि लद्दाख में शांति बनी हुई है और दैनिक जीवन व सार्वजनिक गतिविधियां सुचारू हैं।
उपराज्यपाल ने प्रशासन, सुरक्षा बलों और लोगों के सहयोग की सराहना की। हालिया ढील के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जनता के अनुशासन व जिम्मेदारी की प्रशंसा की। उन्होंने एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने, सतर्कता, सक्रिय भागीदारी व सामुदायिक जुड़ाव पर जोर दिया। प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा व कल्याण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपराज्यपाल ने कहा कि एहतियाती प्रतिबंधों की जल्द समीक्षा होगी और स्थिरता बनी रहने पर इन्हें हटाया जाएगा। प्रशासन पूर्ण सामान्य स्थिति बहाल करने को प्रतिबद्ध है। पारदर्शी, जवाबदेह व जनकेंद्रित शासन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार व जनता के सामूहिक प्रयास लद्दाख को शांति व प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। यह बैठक 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू व प्रतिबंधों के बाद हुई है, जब राज्य का दर्जा व छठी अनुसूची की मांग पर प्रदर्शन हिंसक हो गए। इसमें चार लोगों की जानें गईं और 80 से अधिक लोग घायल हुए।
Tagsलद्दाखउपराज्यपाल कविंदर गुप्तालद्दाख राज्य का दर्जालेह हिंसाकर्फ्यूप्रतिबंधों में ढीलसुरक्षा समीक्षा बैठकछठी अनुसूचीविकास और स्थिरतालद्दाख प्रशासनडीजीपी एसडी सिंह जामवालपवन कोतवाललेह पुलिसलद्दाख विरोधप्रदर्शन में चार की मौतलेह समाचारलद्दाख अपडेटजम्मू-कश्मीरएलजी कविंदर गुप्ता बयानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





