
x
Delhi दिल्ली। मंगोलिया के स्टेट ग्रेट हुरल (संसद) के सदस्य गनबाटर सैंखु ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच बहुत ही अच्छा आध्यात्मिक संबंध है। सैंखु ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भारत और मंगोलिया को काम करना चाहिए।
मंगोलिया के स्टेट ग्रेट हुरल (पार्लियामेंट) के मेंबर, गनबाटर सैंखु ने कहा, "भारत, लद्दाख और मंगोलिया के बीच एक बहुत अच्छा आध्यात्मिक संबंध है। आज, दुनिया मैटेरियल चीजों, कारों, घरों और कीमती चीजों से भरी हुई है, लेकिन आत्मा जैसी अमूर्त चीजों की अहमियत कम हो रही है। मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि भारत आध्यात्मिकता, कई धर्मों और विचारों की जन्मभूमि है। मैं इस रिश्ते को अहमियत देता हूं और मानता हूं कि इससे हमारे युवाओं को फायदा होगा। स्पष्टता और एक साफ दिमाग जरूरी है, और यही आध्यात्मिकता का सार है।"
गनबाटर सैंखु ने आगे कहा, "मंगोलिया और भारत के बीच पुरानी दोस्ती है, और मंगोलिया भारत को अपना तीसरा आध्यात्मिक पड़ोसी मानता है। हम कई महत्ताओं को साझा करते हैं, और मेरा मानना है कि भारत और मंगोलिया को भ्रष्टाचार से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। भ्रष्टाचार खत्म करने से दोनों देशों के युवा वर्ग को बहुत फायदा होगा।"
पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी में आम लोगों की मदद करने की जबरदस्त काबिलियत है। इसकी जरूरत है, और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के पास दुनिया की बड़ी इकोनॉमिक पावर है; किसी भी देश को उनके साथ मोलभाव नहीं करना चाहिए। आपसी सम्मान करना चाहिए, आपसी पार्टनरशिप बनानी चाहिए। यही जरूरी है। उन्होंने अमेरिकी टैरिफ को लेकर कहा कि इस दुनिया में हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है, एक-दूसरे को बुली (परेशान) करने की नहीं। यह अच्छी बात नहीं है। और इसी वजह से भारत किसी भी देश के साथ शानदार रिश्ते बनाने की बहुत ताकत रखता है।
Tagsभारतमंगोलियागनबाटर सैंखुआध्यात्मिक संबंधभ्रष्टाचारपीएम मोदीयुवा वर्गआर्थिक शक्तिआपसी सम्मानपार्टनरशिपलद्दाखअंतरराष्ट्रीय सहयोगअंतरराष्ट्रीय रिश्तेनेतृत्ववैश्विक स्तरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





