कर्नाटक

हमलावर ने वकील की कर दी हत्या

Ritisha Jaiswal
7 Dec 2023 5:46 PM IST
हमलावर ने वकील की कर दी हत्या
x

कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक हमलावर ने एक वकील की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में धारदार हथियार से लैस हमलावर को वकील का पीछा करते देखा जा सकता है। फुटेज में वकील अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने वकील पर धारदार हथियार से हमला करने से पहले लगभग आधा किलोमीटर तक उसका पीछा किया और फिर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। पुलिस को हत्या के पीछे भूमि विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश होने का संदेह है।यूनिवर्सिटी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Next Story