भारत

कानपुर: 6 साल से था अफेयर, दो चचेरी बहनों ने आपस में रचाई शादी

Triveni
8 Oct 2020 11:18 AM GMT
कानपुर: 6 साल से था अफेयर, दो चचेरी बहनों ने आपस में रचाई शादी
x
कानपुर में लगातार समलैंगिक विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। समलैंगिक शादी करने वाली युवतियों को उनका घर, परिवार और समाज स्वीकार नहीं कर रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कानपुर : कानपुर में लगातार समलैंगिक विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। समलैंगिक शादी करने वाली (Lesbian marriage) युवतियों को उनका घर, परिवार और समाज स्वीकार नहीं कर रहा है। कानपुर में दो चचेरी बहनों ने आपस में शादी कर ली। दोनों के बीच बीते 6 साल से प्रेम सबंध थे। लेकिन यह रिश्ता दोनों ही परिवारों को मंजूर नहीं था। घर से भागकर दोनों ने पहले कोर्ट मैरेज की। इसके बाद एक मंदिर में शादी कर ली। अब यह मामला थाने जा पहुंचा है।


कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में रहने वाली कंचन प्राइवेट जॉब करती हैं। कंचन की पारिवारिक चचेरी बहन सुमन बस्ती जिले की रहने वाली है। कंचन और सुमन के बीच दोस्ती 6 साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। कंचन और सुमन आपस में शादी करना चाहती थीं। दोनों ने ही अपने-अपने परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन दोनों परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

कंचन के प्यार में पागल सुमन बस्ती जिले से भाग कर उसके पास आ गई। कंचन और सुमन ने बीते 3 अक्टूबर को कोर्ट मैरेज कर ली। इसके बाद बीते 6 अक्टूबर को मंदिर में शादी कर ली। शादीशुदा जोड़ा गुमटी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। सुमन के परिजनों ने बस्ती के स्थानीय थाने में बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई थी। परिवार वालों ने कंचन पर आरोप लगाया था।

दोनों ने मर्जी से कीशादी

कंचन का कहना है, 'सुमन मेरी चचेरी बहन है। हम दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। हमने अपनी मर्जी से शादी की है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन सुमन की बड़ी मम्मी कुसुम जो बर्रा चार में रहती हैं, उन्होंने कल्यानपुर थाने में पुलिस से शिकायत की थी। इसलिए पुलिस मेरे पिता को पकड़ कर थाने ले आई है। अब हम दोनों थाने में हाजिर हुए हैं।'

बस्ती पुलिस को सुपुर्द की जाएगी लड़की

कल्यानपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ के मुताबिक दोनों लड़कियां आपस में शादी करने का दावा कर रही हैं। इसमें से एक लड़की बस्ती जिले की रहने वाली है। बस्ती में लड़की के परिजनों ने गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। हमने लड़कियों की रिकवरी की है और बस्ती पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। बस्ती पुलिस और लड़की के परिजन आ रहे हैं, लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। आगे की कानूनी प्रक्रिया बस्ती पुलिस करेगी।


Next Story