मनोरंजन

काजल राघवानी-पवन सिंह का VIDEO हुआ वायरल, मचा तहलका

Triveni
30 Dec 2020 11:12 AM GMT
काजल राघवानी-पवन सिंह का VIDEO हुआ वायरल,    मचा तहलका
x
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और एक्टर पवन सिंह का गाना 'छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा' यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने को अब तक 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी और एक्टर पवन सिंह का गाना 'छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा' यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने को अब तक 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 2016 में आई फिल्म 'भोजपुरिया राजा' के इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन अब भी इस गाने को लगातार मिल रहे व्यूज से साफ है कि अब भी दर्शकों को यह गाना काफी पसंद है। काजल और पवन सिंह की यह मूवी भी अब यूट्यूब पर अपलोड है। इस मूवी को भी करोड़ों लोग देख चुके हैं। 'छलकत हमरो जवनिया' गाने में आवाज भी पवन सिंह ने दी है। इसके अलावा प्रियंका सिंह ने काजल राघवानी के लिए आवाज दी है।

पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी का एक और गाना 'गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में' को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को अब तक करीब 3 करोड़ लोग देख चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह और कल्पना ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं और उन्होंने ही म्यूजिक दिया है। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के साथ काम कर चुकीं काजल राघवानी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता रहा है।
काजल राघवानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अकसर वह इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिलहाल काजल राघवानी 'ससुरा बड़ा सतावेला' मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। पटना से पाकिस्तान, देवरा भईल दीवाना, जानेमन और इंतकाम जैसी भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के चलते काजल राघवानी लोकप्रिय हुई हैं।


Next Story